Marco OTT Release: उन्नी मुकुंदन की फिल्म मार्को इस ओटीटी पर हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट

Marco OTT Release: निर्देशक हनीफ अदेनी की फिल्म मार्को ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. मेकर्स ने इसकी जानकारी एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी.पोस्ट पर फैंस कमेंट कर फिल्म को देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं.

Marco OTT Release: उन्नी मुकुंदन स्टारर मूवी मार्को 20 दिसंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी.फिल्म ने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कमाल कर दिया. फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से काफी सराहना मिली और मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की. मार्को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए रेटेड मलयालम फिल्म बन गई है. हालांकि ए रेटेड फिल्म होने के बाद भी इसने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. उन्नी मुकुंदन ने मूवी में जबरदस्त एक्टिंग की है और काफी स्मार्ट लगे हैं. इसमें जगदीश, सिद्दीकी, कबीर दुहान सिंह, एंसन पॉल ने भी काम किया हैं. अब मूवी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

सोनी लिव पर रिलीज होगी मार्को

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव ने अपने इंस्टाग्राम पर मार्को को लेकर घोषणा की. फिल्म का पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा, मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर आपके सामने आ रही है. मार्को के साथ रोमांच के चरम पर पहुंचने के लिए तैयार हो जाइए. पोस्टर में बताया गया कि दर्शक 14 फरवरी से सोनी लिव पर फिल्म देख पाएंगे. फिल्म हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल भाषा में ओटीटी पर रिलीज होगी. हिंदी भाषा में देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा. पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वैलेंटाइन डे पर बहेगी खून की नदियां. एक यूजर ने लिखा, अब आएगा मजा. एक यूजर ने लिखा, भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर. एक यूजर ने लिखा, कृपया मार्को का अनकट संस्करण जारी करें.

इस एक्ट्रेस ने की थी मार्को की तारीफ

हनीफ अदेनी की ओर से निर्देशित और लिखित फिल्म मार्को का बजट करीब 30 करोड़ रुपये था. एक्ट्रेस शिवादा ने फिल्म की सराहना की थी और इसकी सफलता की भी तारीफ की. उन्होंने निर्देशक के काम की प्रशंसा की और फिल्म में प्रभावशाली स्टंट सीक्वेंस को लेकर कहा था कि इसे देखकर वह हैरान हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Deva Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर शाहिद कपूर की देवा हिट हुई या फ्लॉप, यहां जानें पहले दिन कितनी हुई कमाई

यह भी पढ़ें- Deva Review: वायलेंट लुक में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे शाहिद कपूर, देवा देखने से पहले पढ़ें रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >