Manoj Kumar Death: 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए मनोज कुमार, 'भारत की बात सुनाने वाले' एक्टर के रूप में बनायी पहचान

Manoj Kumar Death: दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया. ऐसा कहा जाता है कि मनोज कुमार, दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन थे और उन्होंने उनकी वजह से अपना नाम बदला था. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

Manoj Kumar Death

Manoj Kumar Death: दिग्गज एक्टर, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन हो गया. फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से खास पहचान मिली थी. आज सुबह उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार, दादा साहब फाल्के, पद्म श्री पुरस्कार और 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

https://x.com/ANI/status/1907971047669858687?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1907971047669858687%7Ctwgr%5E9e8d4be1d3019362ac8b3c0bc4fbfd2fce4edde0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatvnews.com%2Fentertainment%2Fnews%2Fmanoj-kumar-known-for-patriotic-films-nickname-bharat-kumar-passes-away-at-87-kokilaben-dhirubhai-ambani-hospital-2025-04-04-983832

मनोज कुमार का असली नाम जानते हैं आप?

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान में एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था, हालांकि बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया. उनके नाम बदलने के पीठछे की कहानी बहुत दिलचस्प है. उन्होंने बचपन में फिल्म शबनम देखी थी, जिसमें दिलीप कुमार और कामिनी कौशल ने लीड रोल निभाया था. उस फिल्म में दिलीप कुमार के किरदार का नाम मनोज था. इस फिल्म में एक्टर से मनोज कुमार बहुत प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर मनोज कुमार कर लिया.

कैसे पड़ा मनोज कुमार का नाम भारत कुमार

मनोज कुमार ने साल 1957 में फिल्म फैशन से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में वह 90 साल के भिखारी की भूमिका में दिखे थे. साल 1960 में मनोज कुमार को बतौर लीड एक्टर फिल्म कांच की गुड़िया में मौका मिला था. हालांकि साल 1962 में आई फिल्म हरियाली और रास्ता में काम करने के बाद उन्हें पहचान मिली थी. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था, जिसमें पूरब और पश्चिम आज भी दर्शकों के दिल में बसी है. एक्टर ने कई देभभक्ति फिल्मों में काम किया जिसमें उनके किरदार को ‘भारत’ के नाम से जाना जाता था. इस तरह से फैंस उन्हें ‘भारत कुमार’ कहने लगे.

यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए भारत कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >