महाकुंभ में संन्यास लेने के बाद मूवीज में वापसी को लेकर ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा से आना…

फिल्म करण अर्जुन फेम एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अब साध्वी का जीवन अपना लिया है. उन्होंने महाकुंभ मेला 2025 में संन्यास ले लिया. अब एक्ट्रेस ने अपने फिल्मों में दोबारा आने पर रिएक्ट किया है. साथ ही बताया है कि अब उनका फिल्मों में आना मुमकिन नहीं है.

90 के दशक की पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने हाल ही में महाकुंभ मेला 2025 के दौरान संन्यास ले लिया. एक्ट्रेस आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ी हैं आर अब उन्हें नया नाम ‘माई ममता नंद गिरी’मिल गया है. हालांकि उनके चाहने वालों ये जानना चाहते हैं कि क्या वह फिर से फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि अब उनका फिल्मों में नामुमकिन है. साथ ही ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में वापसी उनके लिए अकल्पनीय है.

फिल्मों में क्या वापसी करेंगी ममता कुलकर्णी?

ममता कुलकर्णी ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ”मैं दोबारा फिल्में करने का सोच भी नहीं सकती. ये मेरे लिए पॉसिबल नहीं है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने सफर को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, आपको लाइफ में सबकुछ चाहिए होता है, एंटरटेनमेंट भी. आपको अपनी जरूरतों को स्वीकार करना चाहिए, लेकिन आध्यात्मिकता ऐसी चीज है जो आपको अपने लक से मिलती है. सिद्धार्थ (भगवान बुद्ध) ने अपनी लाइफ में सबकुछ देखा था और उसके बाद उन्होंने इसे बदलने का फैसला किया.”संन्यास लेने के बारे में ममता ने कहा कि, ये महादेव और महा काली का आदेश था. ये मेरे गुरु का आदेश था. उन्होंने ये दिन चुना था. मैंने कुछ नहीं किया.

शाहरुख खान, सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्मी करियरमें शाहरुख खान, सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ काम किया है. उनकी फिल्म करण अर्जुन और सबसे बड़ा खिलाड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ममता कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें आंदोलन, छुपा रुस्तम, क्रांतिवीर, वक्त हमारा है का नाम शामिल है. वह आखिरी बार फिल्म कभी तुम कभी हम में नजर आई थी और उसके बाद वह फिल्मों से दूर हो गई. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुकी है. उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और ड्रग डीलर विकी गोस्वामी से जुड़ चुका हैं.

यह भी पढ़ें ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने बाबा रामदेव ने किया रिएक्ट, कहा- हमें संत बनने के लिए 50 साल…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >