Mamta Kulkarni: “दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं”, ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड डॉन का किया बचाव, बोलीं- बम धमाके में शामिल नहीं रहा

Mamta Kulkarni: पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी न बताकर विवाद खड़ा कर दिया है. उनके बयान से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. आइए पूरा मामला बताते हैं.

Mamta Kulkarni on Dawood Ibrahim: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बचाव में बोलती नजर आ रही हैं. आइए बताते हैं उन्होंने दाऊद के बारे में क्या कुछ कहा और क्यों.

यहां देखें वीडियो-

दाऊद इब्राहिम को लेकर ये क्या बोल गईं ममता कुलकर्णी?

वायरल क्लिप में ममता कहती हैं, “दाऊद इब्राहिम से डरने की कोई जरूरत नहीं. वह किसी बम धमाके या देश-विरोधी काम में शामिल नहीं रहा. मैं उससे कभी नहीं मिली और न ही उसका मुझसे कोई संबंध है.”

उन्होंने आगे कहा कि जिनका नाम (संभवतः विक्की गोस्वामी) लिया जा रहा है, उन्होंने भी देश के खिलाफ कोई काम नहीं किया.

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने लिखा, “जो खुद को धर्म और अध्यात्म का चेहरा बताती हैं, वे अब दाऊद जैसे आतंकी का बचाव कर रही हैं. यह शर्मनाक है.”

इंस्टाग्राम पर दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर सफाई दी. उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ यह कहा कि मैं दाऊद से कभी नहीं मिली. विक्की गोस्वामी देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं था. कृपया मेरा पूरा इंटरव्यू शांति से सुनें.”

विवादों से रहा है पुराना नाता

2015 में ममता कुलकर्णी का नाम एक 2,000 करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी मामले में सामने आया था. ठाणे पुलिस ने उन पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़ाव का आरोप लगाया था. कहा गया था कि उन्होंने अपने कथित साथी विक्की गोस्वामी के साथ मिलकर मेथामफेटामाइन की तस्करी के लिए इफेड्रिन सप्लाई की थी.

हालांकि बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी थी.

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर भिड़े मास्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बीच में वो सेट पर आई थीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >