Makar Sankranti Bollywood Songs: मकर संक्रांति के जश्न में घोलें संगीत की मिठास, सुनें ये खास बॉलीवुड गाने

Makar Sankranti Bollywood Songs: मकर संक्रांति के मौके पर बॉलीवुड के पतंगबाजी गीत त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं. रंगीन पतंगों, उत्साह और संगीत से भरे ये आइकॉनिक सॉन्ग भारतीय संस्कृति और सिनेमा का खूबसूरत संगम दिखाते हैं और संक्रांति की प्लेलिस्ट को खास बनाते हैं.

Makar Sankranti Bollywood Songs: भारतीय त्योहारों की बात हो और बॉलीवुड का जिक्र न आए, ऐसा संभव नहीं. मकर संक्रांति या उत्तरायण जैसे पर्व, जो पतंगबाजी, उमंग और नए आरंभ का प्रतीक हैं, उन्हें हिंदी सिनेमा ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में पर्दे पर उतारा है. खुले आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, ढोल-नगाड़ों की धुन और खुशियों से भरा माहौल- इन सबको बॉलीवुड के गीतों ने अमर बना दिया है.

मकर संक्रांति पर बनी फिल्मों के ये गाने सिर्फ मनोरंजन नहीं करते, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक उत्सवों की झलक भी दिखाते हैं. ऐसे ही कुछ आइकॉनिक बॉलीवुड सॉन्ग आज भी संक्रांति की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बने हुए हैं.

‘उड़ी उड़ी जाए’– रईस

यह गीत गुजरात के उत्तरायण पर्व की जीवंत तस्वीर पेश करता है. सामूहिक पतंगबाजी, गरबा और उत्सव के रंग इस गाने को संक्रांति के माहौल से जोड़ देते हैं. यह गीत आज भी त्योहारों पर खूब बजाया जाता है.

‘ढील दे, ढील दे दे रे भैया’ – हम दिल दे चुके सनम

यह गाना बॉलीवुड में पतंगबाजी का प्रतीक माना जाता है. गुजराती संस्कृति, पारिवारिक माहौल और रोमांस का संगम इस गीत को मकर संक्रांति से जोड़ता है.

‘मांझा’ – काय पो चे!

पतंग की डोर के सहारे यह गीत दोस्ती, सपनों और सामाजिक बदलाव की कहानी कहता है. युवाओं के बीच यह गीत आज भी खासा लोकप्रिय है.

यह भी पढ़ें: Talwiinder: कौन हैं चेहरा छुपाने वाले सिंगर तलविंदर? दिशा पटानी के साथ दिखने के बाद क्यों मचा शोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >