Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी संगम में सिंगर गुरु रंधावा ने लगाई डुबकी, कहा- भगवान के आशीर्वाद से… VIDEO

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में सिंगर गुरु रंधावा ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. उन्होंने डुबकी लगाते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में अब सिंगर गुरु रंधावा भी पहुंच गए है. उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया है. सिंगर ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, प्रयागराज में मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने का सौभाग्य मिला, जहां आस्था बहती है और आध्यात्मिकता पनपती है. भगवान के आशीर्वाद से अपनी नई यात्रा शुरू कर रहा हूं. हर हर गंगे. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मां गंगा के आशीर्वाद के साथ नई शुरुआत. एक यूजर ने लिखा, हर हर महादेव. एक यूजर ने लिखा, राधा रानी करे कि आप जल्दी अपने पुराने अंदाज में वापसी करो. एक यूजर ने लिखा, गंगा मां आपको और अधिक सफलता प्रदान करें. गौरतलब है कि गुरु रंधावा के नाम से मशहूर गुरशरणजोत सिंह रंधावा ने यूट्यूब पर अपना पहला म्यूजिक वीडियो ‘सेम गर्ल’ रिलीज किया था, जिससे उन्हें खूब सफलता मिली. उन्होंने ने फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के मशहूर गाने ‘सूट सूट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. सिंगर ने पिटबुल के साथ मिलकर स्लोली स्लोली गाने में भी काम किया है.

यह भी पढ़ें- Azaad Box Office Collection Day 8: राशा-अमन की फिल्म आजाद का 8 दिन में ही हुआ खेल खत्म, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >