Maa में अजय देवगन संग काम पर पत्नी काजोल का चौंकाने वाला रिएक्शन, बोलीं- बहुत परेशान…

Maa: काजोल की अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘मां’ 27 जून को रिलीज हो रही है. इस बीच हाल ही में प्रमोशन के दौरान अजय देवगन को लेकर काजोल ने कई मजेदार खुलासे किए. जानिए फिल्म की कहानी और कास्ट डिटेल्स.

Maa: काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है और इसे काजोल के पति व अभिनेता अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान, काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि सेट पर अजय देवगन ने उन्हें खूब परेशान किया. हालांकि, उन्होंने यह बात हंसते हुए कही और तुरंत ही अजय की तारीफ भी कर डाली. उन्होंने कहा, “नहीं, वह काफी वंडरफुल प्रोड्यूसर हैं.” उन्होंने आगे क्या कुछ कह, आइए बताते हैं.

मां के सेट पर काजोल को अजय ने किया तंग?

बॉलीवुड हंगामा के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में, काजोल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं इस निर्माता (अजय देवगन) के बारे में क्या कहूं? मुझे बहुत परेशान और तंग किया है इसने. कोई भी इस पर विश्वास नहीं करेगा (हंसते हुए).” हालांकि, एक्ट्रेस ने तुरंत ही गंभीरता से कहा, “नहीं, वह काफी वंडरफुल प्रोड्यूसर हैं. मुझे उनके बारे में यही कहना है.”

अजय देवगन और जेंडर रोल्स पर काजोल का खुलासा

काजोल ने बताया कि अजय ने एक बार उनसे कहा था, “तुम बहुत लकी हो, तुम नहीं जानती कि तुम कितनी भाग्यशाली हो. तुम मां, दोस्त, पत्नी और एक दिन दादी बनने जैसी भूमिकाओं को नेचुरली निभा सकती हो. लेकिन एक पुरुष के रूप में मुझे इन रोल्स को निभाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है.” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “महिलाएं बचपन से ही इन भूमिकाओं के लिए ट्रेन होती हैं, हम बहुत एडेप्टेबल हैं.”

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘मां’ एक डरावनी सड़क यात्रा से शुरू होती है, जहां एक रहस्यमयी शक्ति काजोल की बेटी पर हमला करती है. इसके बाद मां-बेटी एक अशुभ गांव चंदनपुर में फंस जाते हैं, और वहां से शुरू होती है हॉरर और माइथलॉजी से भरी कहानी. इस फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और सूर्यशिखा दास भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे. बता दें कि ‘मां’ को देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और यह 27 जून 2025 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर सौंदर्या शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिल्कुल अलग व्यक्ति…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >