Loveyapa Trailer: आमिर के बेटे की खुशी कपूर ने खोली ब्राउजिंग हिस्ट्री, शर्म से हुईं लाल सुनाई खरी खोटी

Loveyapa Trailer: जुनैद खान और खुशी कपूर की ‘लवयापा’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसकी कहानी Gen-Z कपल की लव स्टोरी को पेश करती है. लवयापा वेलेंटाइन वीक यानी 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Loveyapa Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लवयापा’ अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त चर्चे में है. फिल्म का हाल ही में टाइटल ट्रैक रिलीज था, जिसे सुनने के बाद फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई. अब फिल्म का मजेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और खूब सारा ‘लवयापा’ देखने को मिल रहा है.

यहां देखें ट्रेलर

कैसा है ‘लवयापा’ का ट्रेलर?

‘लवयापा’ की कहानी Gen-Z के मॉडर्न लव स्टोरी को पेश करता है, जिसके ट्रेलर की शुरुआत में महाराज एक्टर जुनैद खान और खुशी कपूर अपने रिश्ते की बात खुशी के पिता के सामने रखते हैं. यहां, खुशी के पिता (आशुतोष राणा) दोनों के सामने शर्त रखते हैं कि दोनों 24 घंटे के लिए एक दूसरे का फोन आपस में बदलेंगे. अब इसी के असली ड्रामा होता है शुरू.

खुशी कपूर ने खोली जुनैद की ब्राउजिंग हिस्ट्री

जुनैद खान और खुशी जब फोन की अदला-बदली करते हैं, तब दोनों के सामने कई राज खुलकर बाहर आते हैं. इसी बीच खुशी आमिर खान के बेटे की ब्राउजिंग हिस्ट्री भी चेक करती हैं, जिसे देखने के बाद वह शर्म से लाल हो जाती हैं और एक्टर को खूब खरी खोटी सुनाती हैं. कुल मिलाकर फिल्म ‘लवयापा’ का ट्रेलर मनोरंजन का एक अच्छा पैकेज है.

लवयापा कब रिलीज होगी?

जुनैद खान और खुशी कपूर की लवयापा वेलेंटाइन वीक यानी 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह फिल्म तमिल फिल्म ‘लव टुडे’ का रीमेक है.

यह भी पढ़े: Hisaab Barabar Trailer: अब होगा स्कैमर्स का ‘हिसाब बराबर’, आर. माधवन की फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >