Love and War फिल्म की रिलीज डेट अनवील, त्योहार को खास बनाने इस दिन रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म

Love and War फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर और सक्सेसफुल एक्टर्स आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे.

Love and War: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है. इसकी खास वजह फिल्म में इंडस्ट्री के तीन पॉपुलर एक्टर्स आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल का होना है. दर्शक इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, जो दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. दरअसल, लव एंड वॉर 20 मार्च, 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

कब रिलीज होगी लव एंड वॉर?

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल स्टारर फिल्म मार्च में आने वाले बड़े त्योहारों के बीच रिलीज होगी, जिनमें रमजान, राम नवमी और गुड़ी पड़वा की छुट्टियों शामिल हैं. फिल्म को इन बड़ी त्योहारों का काफी लाभ मिलने वाला है. संजय लीला भंसाली की यह फिल्म पहले साल 2025 में क्रिसमस के टाइम पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

Also Read: Alia Bhatt के ‘घर मोरे परदेसिया’ की अकादमी ने की तारीफ, एक्ट्रेस ने ऐसे जताया आभार

Also Read: Jigra: उड़ता पंजाब के 8 साल बाद आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ, फैंस ने कहा ‘पंजाबी आ गए ओए’

लव एंड वॉर फिल्म के बारे में

लव एंड वॉर फिल्म एक एक्शन रोमांटिक फिल्म है. यानी कि इस फिल्म में हमें इंडस्ट्री की मशहूर तिकड़ी के बीच रोमांस और एक्शन दोनों देखने को मिलेगा. बात करें फिल्म के शूटिंग डेट की तो फिलहाल मेकर्स ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है. लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >