Look Back 2024: साल 2024 में इन कॉमेडी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया, कहीं आपने तो नहीं किया मिस

Look Back 2024: आज हम आपको इस साल 2024 की रिलीज हुई, कुछ बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट देंगे, जिनका बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिला था. इनमें स्त्री 2 से लेकर राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का नाम शामिल है.

Look Back 2024: साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर कई कॉमेडी फिल्मों का बोलबाला देखने को मिला. इन फिल्मों ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ करोड़ों रूपए का कारोबार भी किया था. ऐसे में आज हम आपके लिए इस साल की सभी बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, ताकि अगर आपने इन्हें मिस किया है, तो आज ही बिंज वॉच कर सकें.

मुंजा

मुंजा एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसके निर्देशन की कमान आदित्य सतपोतदार ने संभाली है. फिल्म में शरवरी वाघ और अभय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा फिल्म में मोना सिंह, सत्यराज सिंह जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को अगर आपने थिएटर में मिस कर दिया था, तो आज ही आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

स्त्री 2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. यह फिल्म साल 2018 की ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी का सीक्वल है. आप प्राइम वीडियो पर एन्जॉय कर सकते हैं.

भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन की इस साल दिवाली के मौके पोर रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. फिल्म में इस बार दर्शकों को एक नहीं, बल्कि दो-दो मंजुलिका देखने को मिली.

बैड न्यूज

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एम्मी विर्क की कॉमेडी फिल्म बैड न्यूज इस साल की बढ़िया कॉमेडी फिल्मों में से एक है. फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी के रात की सीडी गुम हो जाती है.

Also Read: Look Back 2024: दीपिका पादुकोण या रश्मिका नहीं, साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर चला इस एक्ट्रेस का जादू

Also Read:  Look Back 2024: कार्तिक आर्यन से लेकर दिलजीत दोसांझ तक, ऐसे स्टार्स जिन्होंने फिल्मों में निभाए रियल लाइफ किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >