Lahore 1947: ‘सनी देओल एक बेहतरीन एक्शन स्टार…’, जाट एक्टर की ‘लाहौर 1947’ को लेकर आमिर खान ने दे डाला बड़ा अपडेट

Lahore 1947 में सनी देओल और प्रीति जिंटा की दमदार वापसी होने जा रही है. आमिर खान के प्रोडक्शन में बना ये पीरियड ड्रामा एक्शन और इमोशन का अनोखा मेल है. इस बीच आमिर ने इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है, जिसे जानने के बाद फैंस एक्साइटेड हो जायेंगे.

Lahore 1947: सनी देओल ‘जाट’ की सफलता के बाद इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा एक बार फिर स्क्रीन शेयर कर रही हैं. यह एक पीरियड ड्रामा है, जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं राजकुमार संतोषी, और प्रोड्यूस खुद आमिर खान कर रहे हैं. इस बीच आमिर ने इस फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट दी है. आइए बताते हैं इसके बारे में सबकुछ.

आमिर खान ने किया एक्शन सीक्वेंस का खुलासा

आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बताया कि भले ही ‘लाहौर 1947′ कोई एक्शन फिल्म नहीं है, लेकिन फिल्म में एक ऐसा पावरफुल एक्शन सीक्वेंस है, जो दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देगा. उन्होंने कहा, “इसमें सनी देओल हैं, जो एक बेहतरीन एक्शन स्टार हैं. फिल्‍म में एक जबरदस्‍त एक्‍शन सीक्वेंस है, जिसमें उन्‍होंने कमाल किया है. यह फिल्‍म मूल रूप से एक पीरियड ड्रामा है.’

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नइ देख्या ओ जम्याइ नइ’ पर आधारित है. यह भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर पर आधारित कहानी है, जिसमें लखनऊ से लाहौर पहुंचे एक मुस्लिम परिवार की कहानी को दर्शाया गया है. इस परिवार को एक हवेली दी जाती है, जिसमें पहले से ही एक बुजुर्ग हिंदू महिला रह रही होती है. यहीं से कहानी में भावनात्मक टकराव और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की गहराई दिखती है.

फिल्म की रिलीज डेट कब?

पहले ‘लाहौर 1947’ को 26 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. आमिर खान ने कहा कि, “अभी रिलीज डेट फिक्स नहीं है, लेकिन जैसे ही काम पूरा होगा, हम इसकी घोषणा करेंगे.”

इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, शिल्पा शेट्टी और अली फजल मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोष और निर्माता आमिर खान प्रोडक्शन हैं.

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala Last Interview: “अगले जन्म में कॉकरोच बन गए तो?” सुंदरता, सर्जरी और जीवन को लेकर शेफाली की बेबाक बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >