O Romeo Box Office Collection Day 14: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में शहिद का गुस्सैल और इंटेंस अंदाज दर्शकों को देखने को मिला है. फिल्म में पहली बार शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी स्क्रीन शेयर कर रही हैं. रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने के बाद भी ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में टिकी हुई है. वीकेंड पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. आइए 14वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
14 दिन बाद कैसा है कलेक्शन
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ ने 14वें दिन सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 61.55 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने अभी तक 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट कार्ड
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 8.5 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 12.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 9 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 4.75 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 5.35 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7- 3.1 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8- 2.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9- 3.35 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10- 3.15 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11- 1.6 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12- 1.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 1.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 1.25 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 61.55 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– ‘ओ रोमियो’ का 13वें दिन का रिपोर्ट कार्ड, जानें कितनी हुई कमाई?
