Laal Singh Chaddha के फ्लॉप होने पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा, VIDEO

Laal Singh Chaddha के फ्लॉप होने पर आमिर खान ने कहा, आमिर ने कहा कि, मैंने इस पर बहुत सोचा, यह मेरे लिए एक बड़ी सीख थी. मैंने इस फिल्म में कई लेवल पर बहुत सारी गलतियां की.

Laal Singh Chaddha: आमिर खान (Aamir Khan), करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) से मेकर्स को काफी उम्मीद थी. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. सालों बाद आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के असफल होने पर बात की. एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 3.0 पर एक्टर ने कहा, “यह मेरे दिल के करीब एक फिल्म है. अद्वैत, करीना और पूरी कास्ट और क्रू ने कड़ी मेहनत की और यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. आमिर ने कहा कि, मैंने इस पर बहुत सोचा, यह मेरे लिए एक बड़ी सीख थी. मैंने इस फिल्म में कई लेवल पर बहुत सारी गलतियां की. भगवान का शुक्र है कि मैंने सिर्फ एक फिल्म में ये गलतियां की. इमोनशली रूप से, मैं इस बात से काफी दुखी हुआ कि फिल्म नहीं चली. मुझे दुख सहने में समय लगा.”

Also Read: Laal Singh Chaddha देखने के बाद Aamir Khan की मां ने दिया रिएक्शन, बोलीं- आमिर आप किसी की बात मत सुनिए…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >