कुमार विश्वास ने करीना कपूर-सैफ अली खान पर तैमूर नाम को लेकर कसा तंज, कहा- अब अगर इसे हीरो बनाओगे तो…

कुमार विश्वास अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में फंस जाते हैं. उन्होंने हाल ही में कवि कुमार विश्वास ने एक बयान में इशारों-इशारों में तैमूर नाम रखने पर टिप्पणी की है.

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर का नाम उनके जन्म के बाद से विवादों में घिरा रहा है. हाल ही में, कवि कुमार विश्वास ने एक बयान में इशारों-इशारों में तैमूर नाम रखने पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि उन लोगों ने अपने बच्चे का नाम एक ऐसे व्यक्ति पर रखा है, जिसने भारत में आकर महिलाओं के साथ अत्याचार किए थे. अब उनके इस बयान पर काफी हंगामा हो रहा है.

कुमार विश्वास का तैमूर पर तंज

दरअसल, कुमार विश्वास ने मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, मायानगरी में बैठने वालों को समझना होगा कि ये देश क्या चाहता है. अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरोइन हम बनाएंगे, हीरो हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे. ये चलेगा नहीं. उन्होंने कहा कि, रिजवान नाम रख लेते, उस्मान रख लेते, युनूस रख लेते, हुजूर के नाम पर कोई नाम रख लेते, तुम्हें एक ही नाम मिला.

कुमार विश्वास बोले- इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे

कुमार विश्वास ने कहा कि, अब अगर इसे हीरो बनाओगे तो इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे, ये याद रखना. भारत जागा हुआ है, ये नया भारत है.’ गौरतलब है कि करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का नाम तैमूर अली खान है. अपने बेटे का ये नाम रखने पर कपल को को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. इसपर एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके नाम को लेकर काफी शोर मचा था और इसने उन्हें प्रभावित किया. एक्ट्रेस ने कहा था, बेशक, इससे मुझे फर्क पड़ा कि लोग उसके नाम के बारे में बात कर रहे थे. शायद उसे पता भी नहीं है कि पूरा ड्रामा चल रहा था.

यह भी पढ़ें-Shahid-Kareena: एनुअल डे में हुआ शाहिद-करीना का ‘जब वी मेट’ मोमेंट, वायरल तस्वीरें देख फैंस को आई ऐश्वर्या और सलमान की याद

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Birthday: नाम बदलकर सैफ अली खान की चमकी किस्मत, Devara एक्टर का असली नाम नहीं जानते होंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >