Kuberaa Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में धनुष की कुबेर फेल हुई या पास, देखें 4 दिनों का टोटल कलेक्शन

Kuberaa Box Office Collection Day 4: धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ स्टारर कुबेर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. भिखारी की कहानी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला. यही वजह है कि कई थियेटर्स हाउसफुल हो रहे हैं. आइये जानते हैं 4 दिनों में इसने कितनी कमाई की.

Kuberaa Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ की कुबेर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने आमिर खान की सितारे जमीन पर को कड़ी टक्कर दी है. आइये जानते हैं मंडे टेस्ट में ये फेल हुई या पास.

कुबेर मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ने चौथे दिन यानी अपने पहले सोमवार को 1.03 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 49.9 करोड़ हो गया. हालांकि ये शुरुआती आंकडे हैं, शाम तक डाटा बदलेगा. वहीं इसके साथ रिलीज हुई सितारे जमीन पर ने अभी तक 60.08 करोड़ की कमाई कर डाली.

कुबेर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Kuberaa Box Office Collection Day 1: 14.75 करोड़
  • Kuberaa Box Office Collection Day 2: 16.5 करोड़
  • Kuberaa Box Office Collection Day 3: 17.62 करोड़
  • Kuberaa Box Office Collection Day 4: 1.03 करोड़

Kuberaa Box Office Collection: 49.9 करोड़

कुबेर के बारे में

कुबेर एक भिखारी की कहानी है, जो एक भ्रष्ट सीईओ के लिए काम करने वाले एक पूर्व सीबीआई अधिकारी पर भरोसा करने के बाद अनजाने में एक बड़ी साजिश में उलझ जाता है. धनुष और रश्मिका मंदाना दोनों को उनके अभिनय के लिए सराहा गया है. रविवार शाम हैदराबाद में फिल्म की सक्सेस इवेंट में संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने धनुष के काम की तारीफ की. उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि आपको पहले भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं, लेकिन मैं चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि आपको एक और मिले. ज्यादातर बार जब मैंने कामना की और प्रार्थना की, तो ऐसा हुआ है.”

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मूवी की आत्मा और दिल… Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >