Krrish 4: ऋतिक की 'कृष 4' की रिलीज पर राकेश रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगले साल के मिड तक

Krrish 4: राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन स्टारर सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' की रिलीज को लेकर चुप्पी है. जानें शूटिंग और रिलीज की पूरी डिटेल्स.

Krrish 4: ऋतिक रोशन की मच अवेटेड सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ (Krrish 4) को लेकर लंबे समय से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब आखिरकार फिल्म के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने फिल्म की शूटिंग और रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. खास बात यह है कि इस बार फिल्म में अभिनय के साथ-साथ ऋतिक रोशन निर्देशन ऋतिक रोशन भी करेंगे. इस बीच अब राकेश रोशन ने फिल्म की रिलीज से पर्दा उठा दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

अगले साल के मिड तक शुरू होगी शूटिंग

अपने 76वें जन्मदिन पर दिए बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू में राकेश रोशन ने बताया कि ‘कृष 4’ की स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है और अब टीम प्री-प्रोडक्शन की तैयारियों में जुटी है. उनका कहना है कि फिल्म का पैमाना काफी बड़ा है और इसी वजह से बजट और तकनीकी तैयारियों पर ज्यादा समय लग रहा है. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल के मिड तक शुरू कर दी जाएगी.

2027 में रिलीज की तैयारी

जब राकेश रोशन से पूछा गया कि फिल्म कब रिलीज होगी, तो उन्होंने कहा कि ‘कृष 4’ को 2027 में रिलीज करने की योजना है. प्रोडक्शन के पैमाने को देखते हुए इसकी शूटिंग 2026 के अंत तक चलेगी.

ऋतिक रोशन करेंगे निर्देशन

फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट यह है कि इस बार ऋतिक रोशन न सिर्फ हीरो का किरदार निभाएंगे बल्कि निर्देशन की कमान भी संभालेंगे. यह खबर सुनकर फैंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है.

फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

जब से राकेश रोशन ने इस फिल्म की पुष्टि की है, फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ‘कृष 4’ की चर्चा कर रहे हैं. सुपरहीरो फ्रैंचाइजी की यह चौथी फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और विजुअली दमदार फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 4: टाइगर श्रॉफ या मिथुन चक्रवर्ती? बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट और कौन फुस्स, देखें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >