Krrish 4 में हुई इन दो बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, एक तो जाट बने सनी देओल के साथ करेंगी काम

Krrish 4 को लेकर हाल ही में अपडेट आई थी कि इस बार फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन नहीं, बल्कि खुद ऋतिक संभालेंगे. इसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. इस बीच अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस पर अपडेट आई है, जिसमें से एक जल्द ही सनी देओल के साथ भी नजर आएंगी.

Krrish 4: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हैं. एक्टर WAR 2 की शूटिंग खत्म करके जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो मूवी ‘कृष 4’ में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म के डायरेक्शन को लेकर अपडेट आई थी कि इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान राकेश रोशन नहीं, बल्कि खुद ऋतिक संभालेंगे. यह फिल्म अगले साल 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है, जिसके मुताबिक फिल्म में एक नहीं बल्कि दो-दो एक्ट्रेस हैं. इनमें से एक बहुत जल्द सनी देओल की फिल्म में भी दिखाई देंगी. ऐसे में आइए जानते हैं इन एक्ट्रेस के नाम.

कृष 4 में होगी इन दो एक्ट्रेस की एंट्री

कृष 4 फिल्म में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा और नोरा फतेही लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म की कहानी नोरा फतेही को पसंद आई है और वह फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. वहीं, प्रीति जिंटा भी फिल्म में हो सकती हैं. मालूम हो कि एक्ट्रेस पहले भी ऋतिक रोशन के साथ ‘कोई मिल गया’ में नजर आ चुकी हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

रेखा भी होगी फिल्म का हिस्सा?

एक्ट्रेस रेखा कुछ वक्त पहले ऋतिक की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोशन्स’ में नजर आई थीं. इस इवेंट में ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने हिंट दिया था कि रेखा एक बार फिर इस फिल्म में दिखने वाली हैं. हालांकि, अबतक मेकर्स की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं हुआ है. ऐसे में अगर यह खबरें सच निकलती हैं तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

जाट की फिल्म में प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं. हालांकि, वह बहुत जल्द जाट यानी सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ से वापसी कर रही हैं. उनके कमबैक का इंतजार दर्शक बहुत समय से कर रहे थे.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 की कंफर्म रिलीज डेट से उठा पर्दा, मेकर्स ने वीडियो जारी कर किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >