प्रभास संग शादी करेंगी कृति सेनन? अफेयर की खबरों का एक्ट्रेस ने बताया सच, शादी को लेकर कही ये बात

कृति सेनन ने प्रभास के साथ अपने रिश्ते की सच बताया है. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए प्रभास संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया है. बता दें कि कृति और वरुण धवन की फिल्म भेड़िया बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर सुर्खियों में है, जो पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ वरुण धवन है. इसके अलावा कृति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि एक्ट्रेस और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर प्रभास संग रिलेशनशिप की बात को अफवाह बताया है.

कृति सेनन का पोस्ट

कृति सेनन ने प्रभास के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों को खारिज कर दिया है. उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा, इसमें न तो प्यार है, न पीआर. हमारा भेड़िया एक रियलिटी शो में कुछ ज्यादा ही जंगली हो गया. और उसके मजेदार मजाक ने कुछ भयानक अफवाहों को जन्म दिया. इससे पहले कि कोई पोर्टल मेरी शादी की तारीख की घोषणा करें- ये सारी अफवाहें निराधार हैं! उन्होंने फेक न्यूज वाला जीआईएफ भी लगाया.

कृति का नाम किसी के दिल में है…

हाल ही में वरुण धवन और कृति सेनन झलक दिखला जा 10 में नजर आए थे. इस दौरान वरुण ने जौहर को एक लिस्ट दी, जिसमें सिंगल हिरोइन का नाम लिखा हुआ था. इसमें कृति का नाम नहीं था. इसपर उन्होंने कहा था, कृति का नाम इसीलिय नहीं था, क्योंकि कृति का नाम किसी के दिल में है. एक आदमी है, जो मुंबई में नहीं है, वो इस वक्त शूटिंग कर रहा है दीपिका पादुकोण के साथ. इसके बाद से ही एक्ट्रेस और प्रभास के अफेयर की बातें सोशल मीडिया पर उड़नी लगी थी.

Also Read: Bhediya Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘भेड़िया’, 5वें दिन हुआ महज इतना कारोबार फिल्म आदिपुरुष

कृति सेनन और प्रभास साथ में फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें वो सीता मां के रोल में दिखेंगी. प्रभास भगवान राम का किरदार निभाते दिखेंगे और सैफ अली खान रावण के रोल में नजर आएंगे. इसमें सनी सिंह भी है, लक्ष्मण बने है. ओम राउत के फिल्म का ट्रेलर जब लॉन्च हुआ था, तब इसके वीएफएक्स को लेकर काफी मजाक उड़ाया गया था.

कृति सेनन की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन भेड़िया के अलावा आदिपुरुष को लेकर चर्चा में है. इसके अलावा उनके पास कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा भी है. उनके पास गणपथ: पार्ट 1 भी है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और रिया कपूर की द क्रू पाइपलाइन में है. इसमें तब्बू और करीना कपूर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >