Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Collection Day 4: ‘धुरंधर’ की सुनामी में बह गई कपिल शर्मा की फिल्म, चौथे दिन की कमाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 4: कपिल शर्मा की नयी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर के आगे फीकी पड़ गई. फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है.

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 4: एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा की नयी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ अपना जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला पाई. ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल है, जिसमें कपिल ने ही लीड रोल निभाया था. फिल्म में चार एक्ट्रेस है. फिल्म की कहानी है कि कपिल की शादी तीन अलग-अलग धर्म की लड़कियों से होती है, लेकिन वह प्यार किसी और से करता है. जब वह लड़की लौटती है, तब कपिल की जिंदगी में मुसीबतें आती है. आइए कलेक्शन के जरिए जानते हैं मूवी कितनी दर्शकों को पसंद आ रही.

‘किस किसको प्यार करूं 2’ का चौथे दिन का कलेक्शन

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन ‘किस किसको प्यार करूं 2’ 0.02 (अर्ली नंबर्स) करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने टोटल कलेक्शन 7.22 करोड़ रुपये का कर लिया है. नाइट शोज के बाद टोटल आकंड़े आज के आएंगे. फिल्म चार दिन में 10 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई. फिल्म धुरंधर के क्रेज में कपिल शर्मा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दब गई.

डे वाइज ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का कलेक्शन

  • Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1: 1.85 करोड़ रुपये
  • Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: 2.5 करोड़ रुपये
  • Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 3: 2.85 करोड़ रुपये
  • Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 4: 0.02 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

‘किस किसको प्यार करूं 2’ टोटल कलेक्शन: 7.22 करोड़ रुपये

जानें फिल्म के कास्ट के बारे में

‘किस किसको प्यार करूं’ में कपिल शर्मा के अपोजिट एली अवराम, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी नजर आई थी. इसके अलावा फिल्म का हिस्सा अरबाज खान, शरत सक्सेना, सुप्रिया पाठक, मनोज जोशी, वरुण शर्मा थे. जबकि ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान ने कपिल से इश्क लड़ाया हैं.

धुरंधर का कलेक्शन

धुरंधर की आंधी में किस किस को प्यार करूं 2 बह गई. रणवरी सिंह की मूवी ने 11वें दिन 5.59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. हालांकि फिल्म की कमाई नाइट शोज के फाइनल आंकड़े आने के बाद बढ़ जाएंगे. फिलहाल मूवी ने 356.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही ये 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

यह भी पढ़ें– Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: तीन शादियों के झंझट में फंसा कपिल शर्मा, क्या मिलेगा उसे असली प्यार? कहानी है मजेदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >