Kiara Advani बिकिनी पहने दिखी बेहद हॉट, एक्ट्रेस ने दिखाई मालदीव वेकेशन की झलक, VIDEO VIRAL

कियारा आडवाणी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो मालदीव में मस्ती करते दिख रही है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम लिखकर कमेंट कर रहे है.

Kiara Advani bikini photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हाल ही में वेकेशन मनाने मालदीव अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ गई थी. कियारा ने वहां से अपनी ग्लैमरस फोटोज फैंस के साथ शेयर किया था. अब एक्ट्रेस ने अनसीन वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी कई फोटोज दिख रही है. बिकिनी पहने समन्दर किनारे वो काफी बोल्ड दिख रही है.

कियारा आडवाणी ने मालदीव वेकेशन का एक वीडियो अपने चाहने वालों संग शेयर किया है. इस वीडियो में कियारा याच पर धूप सेंकते तो कभी पूल में एंजॉय करती दिख रही है. व्हाइट बिकिनी में वो बीच पर दौड़ती भी नजर आ रही है. एक अन्य फोटो में कियारा स्वीमिंग का लुत्फ उठाती और पूल से बाहर निकलती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CY24R4CK8x4/

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ मल्होत्रा कहां है. एक और यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ के पैरों के निशान है वहां पर पहले से. एक और यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ मल्होत्रा को फोटो क्रेडिट तो दे दो. एक और इंस्टा यूजर ने लिखा, आप मेरा पहला- पहला प्यार हो.

https://www.instagram.com/p/CYtXis5vPlp/

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक बिकिनी वाली फोटो भी लगाई है. इस तसवीर में कियारा पिंक बिकिनी पहने पूल में दिख रही है. एक्ट्रेस आसमान के तरफ अपना चेहरा किया हुआ है और धूप ले रही है. इस फोटो में वो काफी हॉट दिख रही है.

बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेटिंग की खबरें आती रहती हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक इसपर कुछ नहीं कहा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ के जन्मदिन पर खास पोस्ट लिखा था.

Also Read: Mouni Roy और सूरज नांबियार की शादी में कौन-कौन होगा शामिल, इस दिन से शुरू होंगे सभी फंक्शन, लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >