Kiara Advani Net Worth: एक फिल्म के 3 करोड़, आलीशान घर-लग्जरी कारें... इतनी है Toxic एक्ट्रेस की नेटवर्थ

Kiara Advani Net Worth कियारा आडवाणी फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में हैं. यश के साथ उनके बोल्ड सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं.

Kiara Advani Net Worth: कियारा आडवाणी की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक - ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म ने इतिहास रचते हुए 101 करोड़ का कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसमें यश संग उनके रोमांटिक सीन्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.

Kiara Advani Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं कियारा आडवाणी

2024 की फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा आडवाणी करीब 40 करोड़ रुपये की मालकिन है. उनकी कमाई में फिल्मों से मिलने वाली फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और दूसरी प्रोपर्टी शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार, एक फिल्म के लिए एक्ट्रेस करीब 3 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं, जबकि एक ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई लगभग 1.5 करोड़ रुपये लेती हैं.

ये भी पढ़ें: Yash Net Worth: कभी 50 रुपया रोज कमाते थे यश, आज करोड़ों की दौलत के मालिक, देखें टॉक्सिक स्टार का स्वैग

Kiara Advani Properties: कियारा आडवाणी का आलीशान घर

टॉक्सिक स्टार कियारा आडवाणी के पास मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में करीब 3,500 स्क्वायर फीट का आलीशान घर है. मैजिकब्रिक्स की एक रिपोर्ट में इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है. अभिनेत्री के पास बांद्रा के पॉश पाली हिल इलाके में भी एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है, जहां वह अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रहती हैं.

Kiara Advani Car Collection: लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं कियारा आडवाणी

GQ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन में Audi A8L, जिसकी कीमत करीब 1.58 करोड़ रुपये है, Mercedes-Benz E220D करीब 71.79 लाख रुपये, BMW X5 लगभग 77.90 लाख रुपये और BMW 530D करीब 74.50 लाख रुपये की कारें शामिल हैं. वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो कियारा ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 7 फरवरी 2023 को शादी की थी. दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में ग्रैंड वेडिंग की थी. शादी के करीब दो साल बाद 2025 में कियारा और सिद्धार्थ एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने, जिसका नाम सारायाह रखा गया है. यश की टॉक्सिक में उन्होंने नादिया का किरदार निभाया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >