Khel Khel Mein First Review: अक्षय कुमार की मूवी का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जान लें कैसी है फिल्म

Khel Khel Mei First Review: अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में का पहला रिव्यू सामने आ चुका है. अगर आप मूवी 15 अगस्त को देखने का प्लान कर रहे तो, टिकट बुक करने से पहले जान लें मूवी कैसी है.

Khel Khel Mei First Review Out: अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार और फनी है, जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. मूवी में अक्षय के अलावा तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, फरदीन खान, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील है. अक्षय की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘सरफिरा’ फ्लॉप हुई थी, ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी. खेल-खेल में के साथ वेदा और स्त्री 2 भी इस दिन रिलीज हो रही है. फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है.

‘खेल खेल में’ का पहला रिव्यू किसने दिया?

फिल्म ‘खेल खेल में’ का स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया, जिसमें निर्माता अमर बुटाला भी शामिल हुए थे. उन्होंने फिल्म का पहला रिव्यू दिया है.

निर्माता अमर बुटाला ने ‘खेल खेल में’ को लेकर क्या कहा?

अमर बुटाला ने फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, ”खेल खेल में बहुत फन है. ए कॉमेडी विद हर्ट. सॉलिड परफॉर्मेंस से मूवी भरी हुई है. लंबे समय बाद अक्षय कुमार सर को कॉमेडी में धमाका करता देखना जबरदस्त है. एमी और तापसी अपने बेस्ट फॉर्म में है. फरदीन खान सॉलिड है. जाकर सिनेमाघरों में मूवी देखें. बेस्ट ऑफ लक.”

15 अगस्त को किन तीन फिल्मों का होगा क्लैश?

15 अगस्त को फिल्म ‘खेल खेल में’ के साथ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और जॉन अब्रॉहम की वेदा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. स्त्री 2, स्त्री का सीक्वल है, जो सुपरहिट हुई थी. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. वहीं, जॉन की वेदा इस साल उनकी पहली रिलीज है. फिल्म एक्शन से भरपूर है और इसमें शरवरी वाघ भी है. वहीं, खेल-खेल में एक बड़ी स्टार कास्ट है और कहानी काफी यूनिक है. इसके निर्देशक मुदस्सर अजीज है.

Also Read- अक्षय कुमार की खेल- खेल में, जॉन अब्राहम की वेदा, राजकुमार राव की स्त्री 2… तीनों में से कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग

Also Read- Twinkle Khanna ने क्यों पति अक्षय कुमार को जहरीली घास खाने के लिए कहा, टिक-टिक पक्षी से की अपनी तुलना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >