Khan Sir को किस एक्ट्रेस पर है क्रश? कपिल शर्मा ने जब लिया अभिनेत्री का नाम,तो खान सर ने दिया ये रिएक्शन

कपिल शर्मा शो में पटना के खान सर नजर आए. उनका एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कपिल उनसे पूछते है, आपके फॉलोअर्स में रवीना टंडन भी हैं एक. इसपर खान सर कहते है, हां. कॉमेडी किंग फिर कहते है, कितनी मुस्कुराहट आ गई आपके चेहरे पर सर.

‘खान सर’ यूट्बर की दुनिया में जाना-पहचाना नाम है. ‘खान सर’ के एजुकेशनल और मोटिवेशनल वीडियो काफी पॉपुलर होते है. उनके एक-एक वीडियो पर मिलियन व्यूज आते है. हाल ही में कपिल शर्मा शो में खान सर आए थे और जिसमें उन्होंने बताया कि उनके ऑनलाइन क्लासेस बहुत ज्यादा पॉपुलर क्यों होते थे. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रवीना टंडन का नाम सुनकर वो शरमाने लगते है.

कपिल शर्मा शो में खान सर

दरअसल, पटना के मशहूर ‘खान सर’ का असली नाम फैजल खान है. फैजल उत्तर प्रदेश से है और उनका जन्म 1993 में हुआ. कपिल शर्मा शो में ‘खान सर’ नजर आए थे और उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कपिल उनसे पूछते है, आपके फॉलोअर्स में रवीना टंडन भी हैं एक. इसपर खान सर कहते है, हां. कॉमेडी किंग फिर कहते है, कितनी मुस्कुराहट आ गई आपके चेहरे पर सर. ये सुनकर सब हंसने लगती है.

खान सर ने कपिल की तारीफ की

इस वीडियो में लिखा है, जब आपकी क्रश आपको फॉलो करना शुरू करती है. इसपर यूजर्स भी खूब सारे लाइक्स बरसा रहे है. शो में खान सर ने खुलासा किया कि कॉमेडी रियलिटी शो उनके पढ़ाने के अनूठे तरीके के पीछे की प्रेरणा है. खान सर ने कहा, जब भी ये गरीब छात्र पढ़ाई से थक जाते हैं, तो वे ‘द कपिल शर्मा शो’ देखते है. शुरू में मुझे लगता था कि हम उन्हें सिखाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें शो में ज्यादा दिलचस्पी है.

Also Read: Kapil Sharma Show: ‘गुड़िया लॉन्ड्री वाली’ की हुई शो में एंट्री, जानें कपिल शो में कौन निभा रहा ये किरदार
खान सर की कहानी सुन कपिल हो गए थे भावुक

खान सर कक्षाओं की फीस घटाकर 7,500 रुपये कर दी. उन्होंने अपने संस्थान में पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों की कहानियों को भी साझा किया, उन्होंने कहा, “एक लड़की मेरे पास आई और कहा कि सर कृपया मेरी क्लास को सुबह कर दीजिए. मैंने पूछा कि क्यों, जिस पर उसने जवाब दिया कि मैं शाम को बर्तन धोने जाती हूं.” ये सब सुनकर मेरा दिल टूट गया. खान सर की कहानी सुनकर कपिल भावुक हो जाते हैं और सभी फैजल खान की नेक पहल के लिए तालियां बजाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >