Kesari Veer Review: एक जुनूनी योद्धा के रूप में दिखे सूरज पंचोली, एक्शन का परचम लहराया

Kesari Veer Review: फिल्म ‘केसरी वीर’ में सूरज पंचोली ने हमीरजी गोहिल के किरदार को बहुत गहराई से प्ले किया है. सुनील शेट्टी के साथ उनके युद्ध के दृश्य फिल्म के एक्शन को एक नई और शानदार ऊंचाई पर ले जाते हैं. फिल्म में कुशलतापूर्वक रोमांचक एक्शन निर्देशित किए गए है.

फिल्म: केसरी वीर
डायरेक्शन: प्रिंस धीमान
स्टार कास्ट: सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली, आकांक्षा शर्मा और विवेक ओबेरॉय
अवधि: 2 घंटे 36 मिनट
रेटिंग- 3.5

Kesari Veer Review: सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ रिलीज हो गई है. लंबे समय बाद सूरज ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है. मूवी में एक्टर ने एक तेजस्वी राजपूत राजा, हमीरजी गोहिल की भूमिका निभाई है, जो एक कुसल शासक के अलावा भगवान शिव का भक्त भी था. फिल्म की कहानी 14वीं शताब्दी के भारत की है, जहां सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमणों की वीरगाथा को दिखाया गया है. इसमें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा नजर आई है, जो केसरी वीर से बॉलीवुड में कदम रख रही है.

‘केसरी वीर’ में सूरज पंचोली का अहम किरदार

फिल्म ‘केसरी वीर’ में सूरज पंचोली ने हमीरजी गोहिल के किरदार को बहुत गहराई से प्ले किया है. उन्होंने अपनी भूमिका के साथ पूरी तरह से न्याय किया है. ऐसा लगता है कि उनके पर्ननल लाइफ के अनुभवों ने उन्हें इस किरदार में अपनी पूरी ऊर्जा और भावना झोंकने के लिए मोटिवेट किया. ये फिल्म उनके करियर के लिए अहम मोड़ साबित हो सकता है. इसके अलावा फिल्म के वॉर सीन में एक्टर की उपस्थिति और उनका कौशल देखते ही बनता है. सुनील शेट्टी के साथ उनके युद्ध के दृश्य फिल्म के एक्शन को एक नई और शानदार ऊंचाई पर ले जाते हैं. फिल्म में कुशलतापूर्वक रोमांचक एक्शन निर्देशित किए गए है. फिल्म को रेटिंग मिली है.

एक जुनूनी योद्धा के रूप में दिखे सूरज पंचोली

केसरी वीर में सूरज पंचोली का टीम वर्क स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. फिल्म के एक्शन सीन दर्शकों को अपनी सीट से हिलने नहीं देते और इसका क्रेडिट एक्शन निर्देशकों केविन और स्टेविन को जाता है. निर्देशक ने उन्हें एक ऐसा किरदार सौंपा है जिसमें वह अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके हैं और सिनेमैटोग्राफर ने कलाकारों की ऊर्जा, आक्रामकता और भावनाओं को खूबसूरती से कैमरे में कैद किया है. फिल्म में प्रभावशाली और गहरे संवाद हैं. सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली के योद्धा अवतार ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. देश और धर्म की रक्षा के लिए एक जुनूनी योद्धा के रूप में सूरज पंचोली ने एक परिपक्व और अविस्मरणीय प्रदर्शन दिया है.

यह भी पढ़ें Bhool Chuk Maaf X Review: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ ‘ फ्लॉप या हिट? ट्विटर पर मचा रिव्यू का तूफान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >