Kesari Veer Box Office Collection Day 3: औंधे मुंह गिरी सूरज पंचोली की केसरी वीर, रविवार को हो गया गेम, चौंका देंगे कमाई के आंकड़े

Kesari Veer Box Office Collection Day 3: सनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म केसरी वीर को दर्शकों से काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म की टक्कर राजकुमार राव की भूल चुक माफ से हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है. आइए आपको केसरी वीर के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Kesari Veer Box Office Collection Day 3: सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की लेटेस्ट रिलीज फिल्म केसरी वीर दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल नहीं रही. ओपनिंग डे पर मूवी ने बहुत कम कमाई की. इस साल की ये अबतक की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई. सूरज ने चार साल बाद इस फिल्म से वापसी की, लेकिन फैंस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. दूसरी तरफ केसरी वीर की टक्कर राजकुमार राव की फिल्म भूल चुक माफ से हुई. ये मूवी केसरी वीर से अच्छा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है. आइए आपको केसरी वीर के तीसरे दिन की कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

केसरी वीर का नहीं चला जादू

फिल्म केसरी वीर पहले दिन 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा तो दूर 50 लाख रुपये भी नहीं कमा पाई. फिल्म का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल हो गया. टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ नहीं दिखी. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, तीसरे दिन मूवी ने महज 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई फिल्म ने 0.57 करोड़ रुपये की कर ली है. ऐसा ही हाल अगर मूवी का आने वाले दिनों में रहा तो, ये फ्लॉप हो जाएगी.

  • Kesari Veer Box Office Collection Day 1: 0.25 करोड़ रुपये
  • Kesari Veer Box Office Collection Day 2: 0.31 करोड़ रुपये
  • Kesari Veer Box Office Collection Day 3: 0.01करोड़ रुपये

Kesari Veer total Collection- 0.57 करोड़ रुपये

केसरी वीर करने के लिए क्यों सुनील शेट्टी ने भरी हामी

केसरी वीर एक पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी सोमनाथ मंदिर के रक्षकों से प्रेरित है. कलाकारों की मौजूदगी दमदार है, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले उन्हें उभरने नहीं देता. सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने केसरी वीर करने के लिए क्यों हामी भरी थी. एक्टर ने कहा था कि निर्माता निर्माता कनु चौहान की दिवंगत पत्नी हमेशा सोमनाथ मंदिर के साथ कुछ करना चाहती थीं, जिसे 14 बार लूटा गया था, लेकिन इससे लोगों की भावना नष्ट नहीं हुई. यह इतनी दिलचस्प कहानी थी कि मैंने हां कह दिया.

यह भी पढ़ें Mukul Dev Death Reason: मुकुल देव की मौत की वजह पर करीबी दोस्त ने किया खुलासा, कहा- अकेलेपन से जूझ रहा था, खूब पीता था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >