Kesari Chapter 2 Vs Chhaava: किसने जीता इतिहास, किसने हारा बॉक्स ऑफिस? 7वें दिन ने खोली पोल

Kesari Chapter 2 Vs Chhaava: 2025 की दो ऐतिहासिक फिल्में ‘छावा’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ को दर्शकों और क्रिटिक की ओर से खूब अच्छा रिस्पांस मिला है. हालांकि, 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने यह बात साफ कर दिया कि असल में किस हिस्टोरिकल कहानी से लोग ज्यादा कनेक्ट कर पाए हैं.

Kesari Chapter 2 Vs Chhaava Box Office Collection: साल 2025 में दो सुपरस्टार्स की ऐतिहासिक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. पहली विक्की कौशल की ‘छावा’ और दूसरी अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’. यह दोनों ही फिल्में भारत के इतिहास के पन्नों को एक बार फिर दौहराते हुए नजर आईं. एक तरफ 14 फरवरी को रिलीज हुई ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. तो वहीं, 18 अप्रैल को आई ‘केसरी चैप्टर 2’ ने कछुए की चाल चलकर इस साल की कई फिल्मों के लाइफटाइम रिकार्ड्स को ध्वस्त किया है. ऐसे में आइए 7वें दिन की कमाई से जानते कि कौन सी ऐतिहासिक फिल्म दर्शकों को ज्यादा कनेक्ट करने में सफल हो पाई है.

केसरी चैप्टर 2 डे 7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करते हुए ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है. Sacnilk के अनुसार, 7.75 करोड़ से ओपनिंग करने वाली फिल्म ने रिलीज के सात दिनों में 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई अब 46.10 करोड़ हो चुकी है. हालांकि, यह आंकड़े उम्मीद के मुताबिक, काफी कम है लेकिन आने वाले दिनों में फिल्म को वीकेंड का साथ जरूर मिल सकता है.

छावा डे 7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की हिस्टोरिकल ड्रामा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर की ओर से किया गया है, जो दुनियाभर में 800 करोड़ कमा चुकी है. इसी के साथ यह इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर भी बन गई है. फिल्म की कहानी छत्रपति शिवजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के औरंगजेब के खिलाफ लड़े गए युद्ध पर केंद्रित है. वहीं, अब सातवें दिन की कमाई की बात करें तो इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, छावा ने डे 7 को 21.5 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो कि केसरी 2 से कई गुना ज्यादा है. यही नहीं सातवें दिन की कमाई तो सनी देओल की नई फिल्म ‘जाट’ से भी बहुत अधिक है.

ऐसे में यह क्लियर हो गया है कि दर्शकों ने संभाजी महाराज की कहानी ने ज्यादा प्यार दिया.

यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट, केसरी 2 या सिकंदर? छठे दिन की कमाई ने बता दिया असली बॉक्स ऑफिस किंग कौन है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >