Kesari Chapter 2: आर माधवन ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नफरत करवाना ही…

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार,आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का धांसू ट्रेलर जारी किया जा चुका है. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. मूवी में अक्षय वकील की भूमिका में है, जो जालियांवाला बाग की दर्दनाक कहानी का सच सामने लाएंगे. वहीं आर माधवन विलेन की भूमिका में है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि दर्शक उनके किरदार से नफरत करें.

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार और आर माधवन केसरी चैप्टर 2 में आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं. फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बीते दिनों मूवी का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया. जिसमें अक्षय जालियांवाला बाग की दर्दनाक कहानी को दिखाते नजर आए. वहीं माधवन खलनायक के रोल में दिखे. इस प्रोजेक्ट का हिस्सा अनन्या पांडे भी है. अब माधवन ने फिल्म में अपने विलेन रोल को लेकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि वह दर्शकों की ओर से उनके किरदार से नफरत किए जाने का इंतजार कर रहे हैं.

केसरी चैप्टर 2 में विलेन की भूमिका निभाने पर क्या बोले आर माधवन

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, 3 इडियट्स अभिनेता आर. माधवन ने शेयर किया कि विलेन की भूमिका निभाने के लिए वह इसलिए आकर्षित हुए क्योंकि स्क्रिप्ट ने उन्हें एक्साइटेड कर दिया. उन्होंने कहा कि इस किरदार के साथ उनका लक्ष्य दर्शकों को केसरी चैप्टर 2 देखने के बाद उनसे “नफरत” करवाना है. माधवन ने फिल्म की कहानी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य कहानी को यथासंभव प्रभावशाली तरीके से जीवंत करना था.

आर माधवन ने अपने किरदार को लेकर की बात

आर. माधवन ने शेयर किया कि उनका मानना ​​है कि उन्होंने जो किरदार निभाया है, वह काफी अलग तरीके का है. यह पहली बार नहीं है, जब आर. माधवन खलनायक की भूमिका में नजर आए हैं. उन्होंने साल 2024 की फिल्म शैतान में भी एक विलेन की भूमिका निभाई थी.

केसरी चैप्टर 2 के बारे में

केसरी चैप्टर 2, जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़े कोर्ट रूम ड्रामा पर केंद्रित है. माधवन नेविल मैककिनले की भूमिका निभा रहे हैं, जो ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील हैं, जबकि अक्षय कुमार शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जो भारतीय वकील हैं. वह अंग्रेजों की संलिप्तता को चुनौती देते हैं. अनन्या पांडे भी फिल्म में एक कानूनी पेशेवर की भूमिका निभा रही है.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: 49वें दिन छावा हिट हुई फ्लॉप, सिकंदर की दहाड़ के आगे ‘एल2: एम्पुरान’ का निकला दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >