Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की कोर्ट रूम ड्रामा ने जाट और ग्राउंड जीरो को जटाई धूल, कलेक्शन में निकल गई आगे

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार अपने कोर्ट रूम ड्रामा केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग से थियेटर्स में धमाल मचा रहे हैं. 18 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. सिनेमाघरों में 8 दिन चलने के बाद इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. यही नहीं इसने जाट और ग्राउंड जीरो के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

Kesari Chapter 2: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी तारीफे मिली. इसमें अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित, ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसने 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और पहले वीकेंड में 29 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की.

केसरी 2 ने जाट और ग्राउंड जीरो को पछाड़ा

केसरी चैप्टर 2 ने दूसरे शुक्रवार को 4 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 50,15 करोड़ हो गया. इसकी के साथ मूवी ने सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट को पीछे छोड़ दिया. एक्शन ड्रामा शुक्रवार को एक करोड़ भी नहीं कमा पाई. दूसरी ओर, इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ ने घरेलू बाजार में 1 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की. दोनों फिल्में इस शुक्रवार को ‘केसरी 2’ के कलेक्शन से मेल नहीं खा पाईं.

‘केसरी चैप्टर 2’ के बारे में

करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित यह फिल्म रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है. यह सी शंकरन नायर और 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में बात करती है. किरदारों की बात करें तो अक्षय कुमार भारतीय राजनेता और वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक साहसिक कदम उठाया था. अनन्या पांडे दिलरीत गिल की भूमिका निभा रही हैं, जिन्होंने ब्रिटिश अदालत में नायर की कानूनी लड़ाई के दौरान उनका समर्थन किया था. आर माधवन नेविल मैककिनले की भूमिका निभा रहे हैं, जो कुमार के किरदार के विपरीत ब्रिटिश प्रतिनिधि हैं. फिल्म को ए सर्टिफिकेशन मिला है.

यह भी पढ़ें- Anupama: माही ने रूपाली गांगुली संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आपके खुद के परफॉर्मेंस…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >