Kesari Chapter 2: पहलगाम हमले पर फूटा अक्षय का गुस्सा, गरजते हुए कही बड़ी बात, दर्शकों ने भी दिया जोरदार साथ

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह पहलगाम हमले पर बात करते हुए दिखे. उन्होंने इस भयानक घटना को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने अबतक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. अक्षय कुमार और आर माधवन अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में मुंबई के एक सिनेमा हॉल में पहुंचे. इस दौरान खिलाड़ी कुमार ने दर्शकों से बात की. एक्टर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने इस भयानक घटना को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य देश के जज्बातों को गहरी चोट पहुंचाते हैं और इन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

अक्षय कुमार ने पहलगाम हमले पर गुस्सा जताया

अक्षय कुमार ने कहा, “मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, ”फिल्म बना रहे थे, तो हर एक सीन के अंदर, मैं और डायरेक्टर और पूरी टीम यह महसूस कर रहे थे कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद लोगों के दिलों में कितना गुस्सा रहा होगा. हर एक के दिल में कितना गुस्सा भरा रहा होगा. मुझे लगता है कि दुर्भाग्य से आज भी हमारे दिलों में वही गुस्सा फिर से जाग गया है. आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसकी बात कर रहा हूं. आज भी हम उन आतंकवादियों से, उन लोगों को एक ही बात कहना चाहता हूं, जो मैंने इस फिल्म में कही है, क्या?” इसके बाद उन्होंने अपना माइक दर्शकों की ओर घुमा दिया और फिल्म में जनरल डायर के लिए इस्तेमाल किए गए डायलॉग को रिपीट करने के लिए कहा. फिर दर्शकों ने चिल्ला कर कहा, भाड़ में जाओ.”

‘केसरी चैप्टर 2’की टोटल कमाई

करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी ‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 57.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है. इसमें अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे भी नजर आई हैं. अक्षय, सी शंकरन नायर के किरदार में दिखे हैं.

यहां पढ़ें-  ‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >