Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ इस दिन होगी रिलीज, पहली बार इस एक्ट्रेस संग नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी चैप्टर 2 अप्रैल में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है और इसके कास्ट के बारे में भी जानकारी सामने आ गई है.

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर अपडेट आ गया है. फिल्म में अक्षय के अलावा इस बार आर माधवन और अनन्या पांडे अहम किरदार निभाते दिखेंगे. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी भी सामने आ चुकी है. पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि मूवी होली के दौरान मार्च में रिलीज होगी. हालांकि मूवी मार्च में नहीं बल्कि अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

केसरी चैप्टर 2 में पहली बार साथ में काम करेंगे अक्षय और अनन्या

फिल्म केसरी चैप्टर 2- जलियांवाला बाग की अनकही कहानी धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स की ओर से निर्मित है. पहली बार अनन्या पांडे, अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी. गौरतलब है कि साल 2019 में अक्षय फिल्म केसरी में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसमें एक्टर के अपोजिट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दिखी थी.

फिल्म स्काई फोर्स ने कमाए 111 करोड़ रुपये

अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को आई. फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. फिल्म में सारा अली खान और निमरत कौर भी हैं. काफी लंबे समय के बाद अक्षय की मूवी ये आंकड़ा देख पाई है. उससे पहले रिलीज हुई एक्टर की सारी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. स्काई फोर्स का कलेक्शन देखें-

  • स्काई फोर्स पहला हफ्ता- 86.5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स दूसरा हफ्ता- 19.05 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स डे 15- 0.8 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स डे 16- 1.6 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स डे 17- 1.85 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स डे 18- 0.45 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स डे 19- 0.45 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स डे 20- 0.45 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 111.55 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kannappa: हाथ में डमरू- त्रिशूल लिए, गले में रुद्राक्ष पहने महादेव बने अक्षय कुमार, फिल्म कन्नप्पा की रिलीज डेट आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >