Kesari 3 की घोषणा से मचा तहलका, एक और रियल हीरो की कहानी लाएंगे अक्षय कुमार, इस महान योद्धा पर होगी कहानी

Kesari 3: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 फाइनली आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म आज ही रिलीज हुई और आज ही अक्षय ने इसके तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी. फिल्म की कहानी किस पर होगी, यहां जानें.

Kesari 3: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था. अब फिल्म को लेकर एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. फिल्म साल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी को दिखाती है. फिल्म में खिलाड़ी कुमार ने वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है. केसरी चैप्टर 2 आज रिलीज हुई है और अक्षय ने कंफर्म कर दिया कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा. इसकी कहानी किस पर बेस्ड होगी, इस बारे में भी एक्टर ने रिवील कर दिया.

केसरी 3 को लेकर अक्षय कुमार ने दी ये अपडेट

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अक्षय कुमार ने जानकारी दी कि केसरी का तीसरा पार्ट भी आएगा. एक्टर ने बताया कि केसरी 3 की स्टोरी सिख साम्राज्य के सैन्य बल सिख खालसा फौज के कमांडर-इन-चीफ हरि सिंह नलवा पर होगी. ये जानकर फैंस यकीनन काफी खुश होंगे. बता दें कि केसरी साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें एक्टर ने हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया था. वह जो सारागढ़ी की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण नेता थे.

केसरी 2 से अक्षय कुमार का गहरा कनेक्शन

केसरी चैप्टर 2 के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमार ने फिल्म की कहानी से अपना कनेक्शन बताया था. उन्होंने कहा,” मेरे पिता का जन्म जलियांवाला बाग के ठीक सामने हुआ था. मेरे दादा ने सब कुछ देखा है. ये बहुत पर्सनल है और बहुत जरूरी है. बाकी करण जौहर ने फिल्म गुस्से में बनाई है क्योंकि इनमें गुस्सा बहुत है. जो कुछ हुआ है, जितनी जितनी मैं कहानियां सुन रहा हूं, मेरे डैडी ने बताया है, मेरे दादाजी ने बताया, करण त्यागी ने सारा कुछ समझा. शंकरन नायर के पोते यहां बैठे हुए हैं. उन्होंने बुक लिखा है उसपर ये फिल्म बनाया है.”

यहां पढ़ें-  सनी देओल से पुराना हिसाब चुकता करेंगे अक्षय कुमार, ‘जाट’ पर गिरेगा ‘केसरी 2’ का कहर, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >