Kesari 2: अक्षय ने शेयर की ‘केसरी 2’ की झकझोर देने वाली झलक, कहा- 1 व्यक्ति ने पूरे ब्रिटिश अंपायर को अदालत में घसीट कर…

Kesari 2: फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के रिलीज होते ही अक्षय कुमार ने अपनी कुछ अनीसन फोटोज शेयर की है. इन तसवीरों के साथ उन्होंने बहुत ही भावुक पोस्ट भी लिखा है. इस पोस्ट पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Kesari 2: करण सिंह त्यागी की और से निर्देशित ‘केसरी चैप्टर 2’ स्क्रीन पर आ गई है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिव्यूज मिल रहे हैं. केसरी फ्रैंचाइजी की इस फिल्म में अक्षय कुमार सर चेट्टूर शंकरन नायर का किरदार निभाया हैं. फिल्म की कहानी साल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की हालत के बारे में दिखाती है. इसकी स्टोरी वकील नायर की ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई पर फोकस्ड है. मूवी के रिलीज के साथ ही खिलाड़ी कुमार ने केसरी 3 का ऐलान कर दिया है. इस बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी बीटीएस तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

अक्षय कुमार बोले- एक व्यक्ति ने पूरे ब्रिटिश अंपायर को….

अक्षय कुमार ने केसरी चैप्टर 2 से अपनी कुछ तसवीरें फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है. एक्टर लिखते हैं, कहानियां बहुत सुनी होगी आपने पर यह एक तूफान है. सी. शंकरण नायर की इस कहानी ने मुझे झकझोर दिया क्योंकि हम नहीं जानते थे कि जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद किसी एक व्यक्ति ने पूरे ब्रिटिश अंपायर को अदालत में घसीट कर घुटनों पर ला दिया था. केसरी चैप्टर 2 फिल्म मैं सिर्फ एक कलाकार की हैसियत से नहीं बल्कि एक भारतीय के तौर पर कर रहा हूं. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं…यह एक अधूरा हिसाब है, यह एक दर्दनाक याद है …और आखिरकार यह इंसाफ है. केसरी चैप्टर 2 अब आपके नजदीकी सिनेमा घरों में.

यूजर्स बोले- ब्रिटिश शासन पर शर्म आती है…

अक्षय कुमार के पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार की शानदार वापसी. एक यूजर ने लिखा, केसरी 2 ब्लॉकबस्टर बटन. एक यूजर ने लिखा, भारत में ब्रिटिश शासन पर शर्म आती है, जो हमारी आत्मा और भारत की भावना पर कब्जा करना चाहते हैं. एक यूजर ने लिखा, ईस्ट ऑर वेस्ट अक्षय कुमार सर इस द ऑलवेज बेस्ट.

यहां पढ़ें-  सनी देओल से पुराना हिसाब चुकता करेंगे अक्षय कुमार, ‘जाट’ पर गिरेगा ‘केसरी 2’ का कहर, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >