Katrina Kaif Beauty Routine: बेटे Vihaan के जन्म के बाद बढ़ा वजन तो हुई ट्रोल, अब कैटरीना बोली- खूबसूरत दिखने का मतलब...

Katrina Kaif Beauty Routine: मां बनने के बाद कैटरीना कैफ की जिंदगी और खूबसूरती को लेकर सोच में बदलाव आया है. बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग के बीच अभिनेत्री ने अपने हेल्थ रूटीन और बदलते ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खुलकर बात की है.

Katrina Kaif Beauty Routine: कभी अपनी स्लिम-ट्रिम और ग्लैमरस अंदाज से पर्दे पर जलवा बिखेरने वाली कैटरीना कैफ की जिंदगी में मां बनने के बाद काफी कुछ बदल चुका है. बेटे विहान के जन्म के बाद अब उनकी प्रायोरिटी सिर्फ परफेक्ट फिगर और कैमरे के सामने बेदाग दिखने तक सीमित नहीं रहीं. अंबानी परिवार की गणेश पूजा में विक्की कौशल के साथ पहुंचीं कैटरीना का बदला हुआ लुक चर्चा में आ गया, उन्हें बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब कैटरीना ने खुद बताया है कि मां बनने के बाद उनकी नजर में खूबसूरती के मायने हैं.

जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद क्या बोली कैटरीना कैफ

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने अपने मॉडलिंग के दिनों का किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि उस दौर में खूबसूरती के लिए कुछ फिक्सड स्केल थे. उन्होंने कहा, "अब मेरे लिए, सबसे खूबसूरत दिखने का मतलब है खुद को सबसे अच्छा महसूस करना, और यह खुद की पूरी तरह ख्याल रखने से ही संभव है."

ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद प्रभास की 'स्पिरिट' से कमबैक करेंगी कैटरीना कैफ? जानिए वायरल अफवाह की सच्चाई

बेटे के जन्म के बाद कैटरीना का हेल्थ रूटीन

कैटरीना ने विहान के जन्म के बाद का हेल्थ रूटीन पर भी बात की. उन्होंने कहा, "मेरी डाइट हेल्दी हो, शरीर में सूजन कंट्रोल में रहे, मैं एक्टिव रहूं, मेडिटेशन करूं, सुबह का एक घंटा फोन से दूर रहूं और उठते ही नेचुरल लाइट लूं. इन छोटी-छोटी चीजों से मुझे अंदर से कैसा महसूस होता है, उसमें बहुत बड़ा फर्क पड़ता है और इसका असर मेरी स्किन पर भी दिखता है. मेरा मानना है कि जब आप अंदर से हेल्दी महसूस करते हैं, तो वही कॉन्फिडेंस बाहर भी अपने आप नजर आने लगता है."

बेटे के जन्म के बाद काम पर लौटीं कैटरीना

कैटरीना कैफ अपने बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद अब काम पर वापसी कर चुकी हैं. विहान का जन्म 2025 में हुआ था. प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty पर काम करती रहीं और कॉस्मेटिक्स बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखी. फिल्मों की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने अभी तक अपनी अगली फिल्म साइन नहीं की है.

अंबानी की गणेश पूजा में विक्की के साथ पहुंचीं कैटरीना

कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ नीता और मुकेश अंबानी की गणेश पूजा में पहुंची थीं. यहां उन्हें बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया गया. हालांकि कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया और खूबसूरत बताया.

ये भी पढ़ें: कैमरा छीना, फोन पर दी गालियां... जब कैटरीना के लिए रणबीर कपूर ने पैपराजी को सड़कों पर दौड़ाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >