Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर अपने पार्टनर के साथ इन फिल्मों को देख डालें, मिलेगा कल्चर और इमोशंस का डबल डोज

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के त्यौहार को और स्पेशल बनाने के लिए आज आप अपने पार्टनर के साथ घर बैठे ओट पर बॉलीवुड के कुछ फिल्मों को देख सकते हैं, जिनमें आपको इस त्यौहार की संस्कृति और सभ्यता का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा.

Karwa Chauth 2024: भारत में करवा चौथ का त्योहार सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. करवा चौथ में शादीशुदा और ते अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखने के बाद ही इस व्रत को तोड़ती हैं. यह त्योहार हमारे देश की संस्कृति को दर्शाता है. ऐसे में अगर आज आपने भी अपने पार्टनर के लिए इस व्रत को रखा है तो इस दिन को और स्पेशल बनाने के लिए आप ओटीटी पर अपने पार्टनर के साथ बॉलीवुड की कुछ फिल्मों को देख सकते हैं, जिसमें आपको कल्चर और इमोशन का डबल डोज देखने को मिलेगा.

कभी खुशी कभी गम

शाहरुख खान और काजोल की साल 2001 की फिल्म कभी खुशी कभी घम का निर्देशन करण जौहर ने किया है. इस फिल्म में हम देख सकते हैं कि कैसे राहुल और अंजलि करवा चौथ के त्यौहार को मनाते हैं. इसमें उनका साथ उनके भाई-बहन रोहन और पूजा भी देते हैं. चारों मिलकर बोले चूड़ियां गाने पर नाचते और फिर अपना पूजा करते हैं. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर जाकर देख सकते हैं.

बीवी नंबर 1

करिश्मा कपूर और सलमान खान की साल 1999 की फिल्म बीवी नंबर वन में हम देख सकते हैं कि कैसे एक औरत अपने पति के लिए कितनी श्रद्धा और लगन के साथ इस व्रत को रखती है. फिल्म में करिश्मा कपूर और सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, तब्बू और सुष्मिता सेन भी नजर आए हैं. डेविड धवन की निर्देशित फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम पर अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजोल और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में हमें राज और सिमरन की कहानी देखने को मिलती है की कैसे सिमरन के पिता ने उसका रिश्ता अपने दोस्त के बेटे से तय कर दिया है लेकिन सिमरन राज को चाहती है और जब करवा चौथ का व्रत होता है, तो वह इस व्रत को भी राज के लिए ही रखती हैं. इस रोमांटिक फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

बाघबान

रवि चोपड़ा के निर्देशित साल 2003 की फिल्म में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने निभाई है. फिल्म दिखाया जाता है कि कैसे राज और पूजा अपने बच्चों के मोह में आकर एक दूसरे से अलग रहने को तैयार हो जाते हैं. इसी बीच करवा चौथ का व्रत भी पड़ता है. लेकिन दूरियां इनके रिश्ते और प्यार को कमजो नहीं पड़ने देती और वे दूर रहकर भी इस त्यौहार को मनाते हैं. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

Also Read: Dune Prophecy OTT Release: तब्बू की पहली हॉलीवुड सीरीज का ट्रेलर रिलीज, सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में एक्ट्रेस की दिखीं झलक

Also Read: Friday OTT Releases: दशहरा की छुट्टियों को बनाए एंटरटेनिंग, इन नई रिलीज हॉरर-एक्शन फिल्मों का लें मजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >