Abhishek Bachchan संग करिश्मा कपूर का रिश्ता क्यों टूटा? सालों बाद इस निर्माता ने किया था खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था. उनका रिश्ता एंगेजमेंट तक पहुंचा, लेकिन शादी तक पहुंचने से पहले ही टूट गया.

Karisma Kapoor birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया. करिश्मा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस एक बेहतरीन स्टनर हैं. जब से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है तब से वह एक ट्रेंडसेटर रही है. वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस का नाम अभिषेक बच्चन से जुड़ा था. दोनों की लवस्टोरी हर किसी को मालूम है, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था.

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था. उनका रिश्ता एंगेजमेंट तक पहुंचा, लेकिन शादी तक पहुंचने से पहले ही टूट गया. फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्ते पर बड़ी बात कही थी. फिल्म हां मैंने भी प्यार किया में करिश्मा और अभिषेक ने काम किया था. इसका निर्देशन उनके भाई धर्मेश दर्शन ने किया था.

करिश्मा और अभिषेक का क्यों टूटा था रिश्ता?

बॉलीवुड हंगामा को दिये एक इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने कहा था कि, “वो रियल में एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे. सेट पर उनके बीच लगातार कलह हो रही थी… हो सकता है कि कुछ लोग ऐसे ही ‘बनाए गए’ हों. असल में उनके बीच निजी जिंदगी में कोई ताल-मेल नहीं था. मैं हमेशा सोचता था कि क्या वे सच में एक-दूसरे की जोड़ी के लिए बने हैं? अभिषेक एक प्यारा साथी है और लोलो एक बहुत अच्छी इंसान है, लेकिन हो सकता है कि कुछ चीजें नसीब में न हों.”

Also Read: OTT Release: अगर वीकेंड पर ‘आदिपुरुष’ नहीं देखने का कर रहा मन,तो सलमान-नवाजुद्दीन की इन फिल्मों का उठाएं लुत्फ

करिश्मा कपूर की आनेवाली फिल्में

करिश्मा कपूर ने 2020 वेब सीरीज़ मेंटलहुड से अपना ओटीटी डेब्यू किया था. करिश्मा, अभिनय देव द्वारा निर्देशित आगामी सीरीज ब्राउन में नजर आएगी. इसके अलावा, उनके पास सारा अली खान के साथ निर्देशक होमी अदजानिया की अगली मर्डर मुबारक भी है. वह 12 साल बाद एक फिल्म में भी नजर आएंगी, जो 2024 में रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >