पहली तस्वीर में लगा सैफ बना रहे हैं बप्पा की मूर्ति, अगली तस्वीर में खुला ऐसा राज, नाम जानकर चौंक जाएंगे

गणेश चतुर्थी पर करीना कपूर ने अपने बेटे जेह अली खान की खास झलक शेयर की. तस्वीरों में सैफ अली खान जेह की मदद करते नजर आ रहे हैं, जबकि करीना ने बताया कि बप्पा की मिट्टी की मूर्ति उनके 5 साल के बेटे ने बनाई है.

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान ने फैंस को अपने घर के गणेश उत्सव की बेहद खास और क्यूट झलक दिखाई है. इस बार करीना की तरफ से दी गई गणेश चतुर्थी की बधाई बेहद स्पेशल रही. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 साल के छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) की बप्पा बनाते हुए एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

सैफ अली खान की मदद से छोटे जेह ने बनाई इको-फ्रेंडली मूर्ति

करीना कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पटौदी परिवार में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी श्रद्धा के साथ चल रही हैं. पहली तस्वीर में सैफ अली खान मिट्टी से बप्पा की मूर्ति गढ़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन अगली ही फोटो में करीना ने सस्पेंस खत्म करते हुए खुलासा किया कि यह मूर्ति सैफ ने नहीं बल्कि उनके 5 साल के बेटे जेह बाबा ने बनाई है और सैफ बस उनकी मदद कर रहे थे. करीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा

"मेरे जेह बाबा ने बनाई है. सभी को शांतिपूर्ण और खुशहाल गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं".
करीना कपूर ने बेटे जेह अली खान द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमा की झलक शेयर की

करीना कपूर ने बेटे जेह अली खान द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमा की झलक साझा की

'दिखता मेरी तरह है, लेकिन शैतानी सैफ की है'

करीना और सैफ अक्सर अपने बच्चों की मासूमियतों के बारे में बात करते रहते हैं. एक इंटरव्यू में जेह की पर्सनालिटी पर बात करते हुए करीना ने बताया था कि जेह दिखने में तो बिल्कुल उनकी तरह (कपूर फैमिली पर) है, लेकिन स्वभाव से वह सैफ की तरह बेहद नटखट और शैतान है. वहीं सैफ अली खान भी कई बार कह चुके हैं कि छोटे जेह पूरी तरह से 'मामाज़ बॉय' हैं और करीना के बेहद करीब हैं.

वर्कफ्रंट पर करीना और सैफ का जलवा

काम की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलज़ार की फिल्म 'दायरा' में एक पुलिस अफसर के रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं. वहीं सैफ अली खान हाल ही में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' में दिखाई दिए हैं, जिसमें 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आई है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: चिकन बना आफत, माही विज-आम्रपाली दुबे में छिड़ी ऐसी महाभारत, इस एक लाइन से मचा बवाल

ये भी पढ़ें: गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के बाद इस एक्टर पर हुई पैसों की बारिश, टेबल पर रखे थे ब्लैंक चेक, फिर भी ठुकराईं 200 स्क्रिप्ट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >