शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करण जौहर ने क्यों किया सबको अनफॉलो? खुद बताई वजह

Karan Johar: करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान, आलिया भट्ट और कई करीबी सितारों को अनफॉलो कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उनके इस कदम के बाद फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वहीं अब खुद करण जौहर ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक फैसले को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फैंस ने नोटिस किया कि करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर कई बड़े सितारों को अनफॉलो कर दिया है. इस लिस्ट में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनीष मल्होत्रा जैसे नाम भी शामिल हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि अब करण जौहर ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है.

इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी सफाई

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए कहा कि यह किसी विवाद की वजह से नहीं बल्कि “डिजिटल डिटॉक्स” का हिस्सा है. उन्होंने लिखा कि वह सोशल मीडिया पर अपना समय और ऊर्जा बचाने के लिए लोगों को अनफॉलो कर रहे हैं.

करण ने यह भी कहा कि इस बात को बेवजह बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की छोटी चीजों को क्लिकबेट न्यूज न बनाया जाए.

करीबी सितारों को अनफॉलो करने से मची हलचल

करण जौहर की फॉलोइंग लिस्ट अचानक कम होने के बाद फैंस काफी हैरान रह गए. खास बात यह रही कि उन्होंने उन सितारों को भी अनफॉलो कर दिया, जिन्हें वह अपना बेहद करीबी दोस्त मानते हैं.

शाहरुख खान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करण के सबसे पुराने दोस्तों में गिने जाते हैं. वहीं आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारों को करण ने अपने बैनर से लॉन्च किया था. ऐसे में फैंस इस बदलाव को लेकर अलग-अलग कयास लगाने लगे.

प्रियंका चोपड़ा अब भी हैं फॉलो लिस्ट में

सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि करण जौहर अब भी प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं. इसके बाद इंटरनेट पर इसे लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं. हालांकि करण ने साफ कर दिया कि उनका फैसला पूरी तरह सोशल मीडिया से दूरी बनाने और खुद पर फोकस करने के लिए है.

वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं करण जौहर

काम की बात करें तो करण जौहर इन दिनों अपने प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं. हाल ही में उनके बैनर तले बनी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई है. इसके अलावा वह जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ नई फिल्म ‘नागजिला’ लेकर आने वाले हैं.

इन्पुट- तनु सिन्हा

यह भी पढ़ें: ईद पर सलमान खान का बड़ा तोहफा, ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं…’ हुआ रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >