Karan Arjun Re-Release Trailer: 30 साल बाद फिर आयेगा 'करण अर्जुन' का नया ट्रेलर, एक्साइटेड फैंस ने कहा 'मास्टरपीस'

Karan Arjun Re-Release Trailer: सलमान खान और शाहरुख खान की साल 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करण अर्जुन' एक बार फिर सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने इसके ट्रेलर पर एक बड़ी अपडेट साझा की है. आइए बताते हैं कब आएगा इस आईकॉनिक फिल्म का ट्रेलर.

Karan Arjun Re-Release Trailer: राकेश रोशन की साल 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करण अर्जुन’ एक बार फिर सिनेमाघर में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. एक्शन और इमोशन से भरपूर यह फिल्म 22 नवंबर, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में अब फिल्म के रिलीज से पहले इसके ट्रेलर पर एक बड़ा अपडेट आया है, जिसे जानने के बाद आप काफी एक्साइटेड हो जाएंगे.

यहां देखें फिल्म का पोस्टर

कब आएगा करण अर्जुन का ट्रेलर?

‘करण अर्जुन’ के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक रेट्रो पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के ट्रेलर की जानकारी साझा की है. उन्होंने इसके साथ ही अपनी उत्सुकता जताते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ’30 साल बाद आ रहे हैं वापस. कल आएगा करण अर्जुन का ट्रेलर. फिल्म 22 नवंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी.’ बता दें कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 13 नवंबर को रिलीज होगा. फिल्म के ट्रेलर की खबर जानने के बाद फैंस की खुशी अब सातवें आसमान पर है. साथ ही वह अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘मास्टरपीस’. वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘मेरे करण अर्जुन आ गए.’

करण अर्जुन की कहानी

शाहरुख खान और सलमान खान की करण अर्जुन की कहानी पुनर्जन्म और बदले के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें परिवार के आपसी झगड़े की वजह से दो भाइयों की मौत हो जाती है. इसके बाद उनकी मां माता काली से अपने बच्चों के वापस आने के लिए प्रार्थना करती है. और 17 साल बाद मां काली उसकी प्रार्थना को स्वीकार कर लेती हैं और उसके दोनों बच्चे करण अर्जुन न्याय के लिए फिर एक साथ आते हैं.

करण अर्जुन की स्टार कास्ट

करण अर्जुन में सलमान खान और शाहरुख खान लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी जैसी शानदार स्टार कास्ट देखने को मिली है. साल 1995 की इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया है, जिसपर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था. साथ ही इस फिल्म का 76 हफ्तों तक सिनेमाघरों में दमदार प्रदर्शन रहा.

Also Read: Karan Arjun Re-Release: ‘मेरे करण अर्जुन आएंगे’, 29 साल बाद थिएटर्स में फिर रिलीज होगी शाहरुख-सलमान की कल्ट क्लासिक फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >