Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने शुरू की अपनी डेब्यू फिल्म के सीक्वल की शूटिंग, डिटेल्स पढ़े

Kapil Sharma: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की साल 2015 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो गई है. इस बार फिल्म में मनजोत सिंह भी नजर आएंगे.

Kapil Sharma: पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की साल 2015 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ की सीक्वल का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, कपिल शर्मा की इस डेब्यू फिल्म के सीक्वल की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है. मालूम हो कि कपिल की इस 10 साल पहले आई फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ऐसे में अब एक बार फिर कपिल शर्मा अपने फैंस को अपनी अतरंगी लव स्टोरी से हंसी के ठहाके लगवाने आ रहे हैं. आइए बताते हैं फिल्म से जुड़ी सभी डिटेल्स.

‘किस किसको प्यार करूं 2’ की शूटिंग शुरू

कपिल शर्मा की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. अब इस फिल्म सीक्वल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ पर अपडेट सामने आई है कि इसकी शूटिंग शुरू हो गई है.

मनजोत सिंह हुए कास्ट

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है. वहीं, निर्माण रतन जैन और गणेश जैन की वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन ने किया है. इस फिल्म में के साथ-साथ मनजोत सिंह भी नजर आएंगे. फिल्म मनजोत भी कॉमेडी करते दिखाई देंगे.

कपिल शर्मा का वर्क फ्रंट

कपिल शर्मा आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘क्रू’ में भी नजर आए थे. इस फिल्म में तब्बू, कृति सेनन और करीना कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थीं. वहीं, क्रू में कपिल ने एक शेफ और तब्बू के पति का किरदार निभाया था.

यह भी पढ़े: Highest Paid OTT Actors In India: सैफ- अजय या करीना कपूर, ओटीटी की दुनिया में कौन लेता हैं सबसे ज्यादा फीस?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >