Kapil Sharma: टीवी के हाईएस्ट पेड एक्टर होने के बावजूद क्यों निकला था कपिल का दिवाला, फिर इस शख्स ने बदली जिंदगी

Kapil Sharma: टीवी इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा था, जब उनके अकाउंट में एक रुपए नहीं थे और वह डिप्रेशन में चले गए थे.

Kapil Sharma: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं. इन दोनों वह अपने नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ होस्ट कर रहे हैं और लगभग 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. लेकिन कपिल की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उनका दिवाला निकल गया था और उनकी बैंक अकाउंट में एक भी रुपए नहीं थे. इसकी वजह से वह डिप्रेशन में भी चले गए थे. ऐसे परिस्थिति में एक शख्स है, जिसने कपिल की बहुत मदद की लिए बताते हैं वह कौन हैं.

क्यों निकला कपिल का दिवाला?

कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा खुद फील इट इन यॉर सोल नाम के एक पॉडकास्ट में किया. उन्होंने बताया कि जब उनके पास पर्याप्त पैसे थे तब उन्होंने दो हिंदी फिल्में प्रोड्यूस की थीं. क्योंकि उन्हें लगता था कि जिन्हें फिल्मों का शौक होता है और अगर उनके पास पैसे हो तो वह प्रोड्यूसर बन सकता है. हालांकि, जब कपिल की फिल्में फ्लॉप हो गईं और पैसे भी सारे डूब गए जब उन्हें यह सबक मिला कि एक प्रोड्यूसर सिर्फ पैसे नहीं लगाता है बल्कि उसके सोचने समझने के तरीके भी आम इंसान से अलग होते हैं.

कपिल शर्मा को इस शख्स ने दिया सहारा

कपिल शर्मा ने आगे बताया कि उन्होंने उन फिल्मों में इतना ज्यादा पैसा लगा दिया था कि उनका दिवाला निकल गया था और उनके बैंक अकाउंट में एक भी रुपए नहीं बचे थे. इसकी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे. ऐसे परिस्थिति में उनकी पत्नी गिन्नी ने उन्हें सहारा दिया और डिप्रेशन से बाहर निकलने में उनकी मदद की. गिन्नी ने इस बीच कपिल से शादी भी की.

Also Read: Pushpa 2 Release Date: पुष्पा: द रूल इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन का दिखा भौकाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >