Kantara Chapter 1 Worldwide Records: वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर बनी कांतारा चैप्टर1, इन 11 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म धमाकेदार कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. कन्नड़ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 335 करोड़ का आंकड़ा पार कर कई मूवीज के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. लिस्ट में लोका चैप्टर 1 से लेकर कई बॉलीवुड फिल्में शामिल है.

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित कांतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पांस मिला. यही वजह है कि मूवी हर दन नए रिकॉर्ड बना रही है. कन्नड़ फिल्म ने चार दिनों में भारत में 200 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. इसने कुछ बड़ी हालिया हिट फिल्मों के साथ-साथ ऑल-टाइम ग्रॉसर्स को भी पीछे छोड़ दिया है.

कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने कांतारा चैप्टर 1 के 4 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर से पर्दा उठाया. उन्होंने एक्स पर लिखा, #KantaraChapter1 ने अपने शुरुआती वीकेंड में दुनिया भर में 335 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है. अपने नजदीकी सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर कांतारा चैप्टर 1 को जरूर एंजॉय करें. फिल्म ने चौथे दिन भारत में भी 61 करोड़ की कमाई की. इससे ऋषभ शेट्टी की मूवी का कलेक्शन 223.25 करोड़ हो गया. यह इतिहास में किसी भी कन्नड़ फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड है.

ब्लॉकबस्टर वर्ल्डवाइड कमाई के साथ कांतारा चैप्टर 1 ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

  • लोका चैप्टर 1- 299.65 करोड़
  • थडरम- 235.38 करोड़
  • एल2: एमपुराण- 266.81 करोड़
  • वेट्टैयन- 253.69 करोड़
  • हनुमान- 295.29 करोड़
  • ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 327.51 करोड़
  • ये जवानी है दीवानी- 318 करोड़
  • गुड न्यूज़- 316 करोड़
  • गोलमाल अगेन- 308.62 करोड़
  • टॉयलेट – एक प्रेम कथा – 316.97 करोड़
  • एक था टाइगर- 320 करोड़

कांतारा चैप्टर 1 के बारे में

2022 की सुपरहिट फिल्म का प्रीक्वल, “कांतारा चैप्टर 1” ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित और निर्देशित है. लेटेस्ट ड्रामा पहली फिल्म की घटनाओं से एक हजार साल पहले की घटनाओं पर आधारित है. ऋषभ के अलावा, इस पीरियड एक्शन ड्रामा में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. “कांतारा चैप्टर 1” को हर तरफ से तारीफें मिल रही है. क्रिटिक्स से लेकर साउथ और ब़लीवुड स्टार्स मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 का बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर ने किया रिव्यू, बोले- काश बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ करने के लिए शब्द होते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >