Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: डे वन पर वरुण-जान्हवी की फिल्म को कांतारा चैप्टर 1 ने धो डाला, कलेक्शन है चौंकाने वाला

Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कांतारा चैप्टर 1 रिलीज हो गई है. दोनों फिल्मों में बड़ी स्टारकास्ट है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी, इसकी जानकारी आ गई है. चलिए आपको इस बारे में बताते हैं.

Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: इस साल की दो बहुप्रतीक्षित फिल्में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कांतारा चैप्टर 1, 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों फिल्मों के बीच टक्कर को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन-जान्हवी कपूर हैं, जबकि कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य किरदार निभाया हैं. दोनों फिल्मों के क्लैश में बॉक्स ऑफिस पर किंग डे वन पर कौन बना, आपको बताते हैं.

कांतारा चैप्टर 1 बनाम सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का डे वन का कलेक्शन

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की. साथ ही ये फिल्म इस साल की हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. फिल्म ने छावा फिल्म के ओपनिंग डे की कमाई को मात दे दी. वहीं, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. ओपनिंग डे पर ही मूवी ने सिर्फ 9.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. कांतारा चैप्टर 1 की तुलना में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ने बेहद कम कमाई की है.

कितने भाषा में रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1

कांतारा चैप्टर 1 साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म का कांतारा का प्रीक्वल है. रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं. फिल्म की कहानी दस शताब्दी पहले की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है. फिल्म कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी है रोमांटिक कॉमेडी

शशांक खेतान की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी है एक रोमांटिक कॉमेडी है. फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपने एक्स को वापस लाने की कोशिश में एक-दूसरे से मिलते हैं. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी हैं.

यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कांतारा चैप्टर वन की सुनामी, छावा और सैयारा के रिकॉर्ड चकनाचूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >