Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: पहले दिन कौन अव्वल और कौन फिसड्डी, रिपोर्ट्स में खुली पोल

Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकॉर्ड बना लिए हैं. जबकि वरुण-जान्हवी की फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई है. जानें ओपनिंग डे रिपोर्ट.

Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1: 2 अक्टूबर, 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दो मच अवेटेड फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. एक तरफ ऋषभ शेट्टी की पौराणिक ड्रामा कांतारा: चैप्टर 1 रिलीज हुई, तो दूसरी ओर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (SSKTK) सिनेमाघरों में पहुंची. अब सबकी नजर दोनों फिल्मों की ओपनिंग पर थी और सामने आए शुरूआती आंकड़े बता रहे हैं कि पहले दिन का क्लैश किसके पक्ष में गया. आइये रिपोर्ट बताते हैं पूरी.

कांतारा: चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Sacnilk report

2022 की सुपरहिट कांतारा के प्रीक्वल कांतारा: चैप्टर 1 ने उम्मीद के मुताबिक धमाकेदार शुरुआत की. Sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन दोपहर 2 बजे तक 18.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. यह आंकड़ा कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग कलेक्शन से कहीं अधिक है.

इसी के साथ, कांतारा चैप्टर 1 ने 2025 में रिलीज हुई बड़ी फिल्मों जैसे रेड 2 (18.25 करोड़), जॉली एलएलबी 3 (12.5 करोड़) और बागी 4 (12 करोड़) की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Sacnilk report

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शुरुआत उम्मीद से काफी कमजोर रही. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दोपहर 2 बजे तक सिर्फ 2.61 करोड़ रुपये की कमाई की. यह कलेक्शन कांतारा की ओपनिंग के मुकाबले बेहद कम है और फिल्म के लिए निराशाजनक शुरुआत मानी जा रही है.

बॉक्स ऑफिस क्लैश का नतीजा

जाहिर है कि बॉक्स ऑफिस पर इस भिड़ंत का विजेता कांतारा: चैप्टर 1 है, जिसने पहले दिन ही जबरदस्त शुरुआत की. वहीं, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी शुरुआती दिन से ही दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही है और कलेक्शन के मामले में पिछड़ गई है.

कुल मिलाकर, पहले दिन की कमाई ने यह साफ कर दिया है कि कांतारा: चैप्टर 1 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Review: जूनियर एनटीआर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक अद्भुत अभिनेता और शानदार निर्देशक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >