Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 2: ऋषभ शेट्टी या वरुण धवन, बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट, किसकी निकली हवा, जानें कलेक्शन

Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 2: वरुण धवण और ऋषभ शेट्टी इन-दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. दोनों की फिल्में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कांतारा चैप्टर 1 थियेटर्स में चल रही है, आइये जानते हैं दूसरे दिन किसने बाजी मारी.

Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बड़ा क्लैश देखने को मिला. जहां एक तरफ वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. उसी दिन ऋषभ शेट्टी की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने भी दस्तक दी. दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई, हालांकि पैन इंडियन फिल्म ने बाजी मारी ली और बड़े मार्जिन से कमाई के मामले में आगे निकल गई. आइये जानते हैं दूसरे दिन कौन हिट हुई और किसनी हवा टाइट हुई.

कांतारा चैप्टर 1 ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ के प्रीक्वल ‘कांतारा ए लीजेंड: चैप्टर 1‘ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 60 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं दूसरे दिन भी मूवी का जलवा बरकरार है. sacnilk के मुताबिक भारत में शुक्रवार को मूवी ने 17.54 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 77.54 करोड़ हो गया. गौरतलब है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई थी.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने भारत में दूसरे दिन 5 बजे तक 1.51 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 10.76 करोड़ हो गया. इसने परम सुंदरी, आजाद, इमरजेंसी, निशानची, अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी, एक चतुर नार, हीर एक्सप्रेस, फर्रे, तन्वी द ग्रेट, आंखों की गुस्ताखियां, केसरी वीर, पिंटू की पप्पी, लवयापा जैसे फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: KGF एक्टर यश ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया कमाल का रिव्यू, बोले- भारतीय सिनेमा का नया मानक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >