Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्लाइमैक्स शूट करते वक्त कुछ इस हाल में थे ऋषभ शेट्टी, BTS फोटोज देख आप भी रह जाएंगे शॉक्ड

Kantara Chapter 1: “कांतारा चैप्टर 1” वर्ल्डवाइड धूम मचा रही है. फिल्म हर दिन धुआंधार कमाई कर रिकॉर्ड बना रही है. यह साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी तसवीरें शेयर की. जिसमें उनकी मेहनत और लगन साफ तौर पर देखी जा सकती है.

Kantara Chapter 1: फिल्म निर्माता और अभिनेता ऋषभ शेट्टी इन-दिनों अपनी फिल्म “कांतारा चैप्टर 1” की सफलता का आनंद ले रहे हैं. मूवी ने भारत में अभी तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. वहीं वर्ल्डवाइड यह 600 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. अब कन्नड़ एक्टर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए. साथ ही कुछ तसवीरें भी शेयर की.

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 के सेट से बीटीएस फोटो की शेयर

ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कांतारा चैप्टर 1 के सेट से कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की. इसमें उनका पैर सूजा हुआ दिखाई दे रहा है. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “यह क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की बात है, एक सूजा हुआ पैर, एक थका हुआ शरीर… लेकिन आज क्लाइमेक्स कुछ ऐसा बन गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यह अच्छी जा रही है. यह केवल उस एनर्जी के आशीर्वाद से संभव हुआ है. हमारा सपोर्ट करने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद.”

ऋषभ शेट्टी की फोटोज देख क्या बोले फैंस

ऋषभ शेट्टी की फोटोज पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सर आपकी मेहनत देखकर अच्छा लगा… इतना स्ट्रगल किया, इसलिए फिल्म जबरदस्त लगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपकी शिद्दत बड़े पर्दे पर झलकी सर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कातांरा चैप्टर 1 लाजवाब थी… क्या सीन थे और बीटीएस फोटो देखकर लगा कि ये क्यों ब्लॉकबस्टर हुई है.” एक्टर ने एक और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिसमें वह अपनी वाइफ प्रगति शेट्टी और बच्चों के साथ नदी के किनारे आराम करते दिखाई दिए. एक्टर के बैकग्राउंड में कई कुर्सियां लगी हुई है और सभी शांत नेचर का मचा ले रहे हैं.

कंतारा: चैप्टर 1 के बारे में

ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित और निर्देशित कांतारा: चैप्टर 1 का निर्माण विजय किरागंदूर ने प्रतिष्ठित होम्बले फिल्म्स बैनर तले किया है. फिल्म दुनिया भर में 2 अक्टूबर, 2025 को रिलीज हुई थी. इसी दिन वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा ​​स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी आई थी.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मशीन बनी ऋषभ शेट्टी की फिल्म, तोड़े बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >