Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर हिट ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जश्न में डूबे फैंस, ऋषभ शेट्टी पर फूल बरसाकर किया सम्मान

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सफलता को ऋषभ शेट्टी एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर मुंबई के गेटी गैलेक्सी पहुंचे. इस दौरान फैंस ने उनपर फूल बरसाए. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस उनका भव्य स्वागत करते दिख रहे हैं.

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेर रही है. टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ नजर आ रही है. लोककथाओं पर आधारित फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया. फिल्म की अपार सफलता का जश्न एक्टर मना रहे हैं. चारों तरफ सिर्फ इस फिल्म की बात हो रही है. हाल ही में ऋषभ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनपर फैंस फूल बरसाते दिख रहे हैं.

फैंस ने ऋषभ शेट्टी पर बरसाए फूल

मुंबई के बांद्रा स्थित गेटी गैलेक्सी पहुंचे, जहां ‘कांतारा चैप्टर 1 की स्क्रीनिंग के दौरान प्रशंसकों से उन्होंने मुलाकात की. फैंस ने उनका शानदार स्वागत किया. फैंस ने उनपर खूब सारे फूल बरसाए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक्टर फैंस से घिरे दिख रहे हैं. एक्टर अपने चाहने वालों को देखकर काफी खुश है और उनके चेहरे पर स्माइल है. उन्होंने हाथ हिलाकर अपने चाहने वालों का अभिवादन भी किया.

‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी दर्शकों को तीसरी-चौथी शताब्दी में वापस ले जाता है. स्टोरी उसी जगह से शुरू होती है, जहां पर खत्म हुई थी. फिल्म की कहानी मधुवन नामक दिव्य वन के पास स्थित बंगरा शहर की है. फिल्म की कहानी बरमे के आस-पास घूमती है जो कांतारा नाम के जंगल में रहता है. उस गांव के लोग उस बाहरी दुनिया से कोई तालमेल नहीं रखते. बरमे बाहर निकलता है और वहां पहुंचता है जहां का राजा कुलशेखर होता है. कुलशेखर, कांतारा जंगल में आता है और उसके बाद कहानी में नया टर्न आता है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 ने बनाया नया रिकॉर्ड, तोड़ा रजनीकांत- आमिर की फिल्मों का रिकॉर्ड, अब इस ब्लॉकबस्टर पर नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >