Kantara Chapter 1 की रिलीज से पहले ‘रिबेल’ सॉन्ग आउट, दिलजीत दोसांझ की आवाज ने लूटी महफिल, आपने देखा VIDEO

Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. साल 2022 में कंतारा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस प्रीक्वल का बेसब्री से इंताजर कर रहे थे और फाइनली अब यह 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. बॉक्स ऑफिस […]

Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. साल 2022 में कंतारा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस प्रीक्वल का बेसब्री से इंताजर कर रहे थे और फाइनली अब यह 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर वरुण धवण की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के साथ होगी एडवांस बुकिंग में कंतारा चैप्टर 1 आगे चल रही है और बड़ी ओपनिंग दर्ज करने के लिए तैयार है. इसी बीच अब मूवी का ‘रिबेल’ गाना रिलीज कर दिया गया है.

कंतारा चैप्टर 1 का रिबेल सॉन्ग रिलीज

दिलजीत दोसांझ की ओर से गाया गया, “कंतारा: चैप्टर 1” का “रिबेल” गाना काफी धमाकेदार और एनर्जी से भरा हुआ है. सिंगर की आवाज हर फ्रेम में जादू बिखेरती है वहीं वीडियो में दिलजीत की मौजूदगी पूरे माहौल को और भी निखार देती है. मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर “रिबेल” गाना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक आवाज जो विद्रोह की दहाड़ती है, एक धुन जो आपकी रूह को झकझोर देती है… #कंताराचैप्टर1 का #रिबेल गाना #दिलजीत दोसांझ के जादू से और भी खास हो गया है! सिनेमाघरों में #कंताराचैप्टर1, 2 अक्टूबर को.”

कंतारा चैप्टर 1 के बारे में

कंतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी में रिलीज होगी. ऋषभ शेट्टी की ओऱ से लिखित और निर्देशित,  फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “कंतारा” का प्रीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी. अपकमिंग फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज की बात करें तो सुबह 11 बजे तक इसने 12 करोड़ की कमाई कर ली थी. फिल्म पहली कंतारा की घटनाओं से सदियों पहले की कहानी पर बेस्ड है. यह मूवी पहले पार्ट में दिखाए गए रहस्यों की पड़ताल करती है. इसमें रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी हैं.

यह भी पढ़ें- क्या Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari को नहीं मिल रहे स्क्रीन्स, डायरेक्टर बोले- कंतारा चैप्टर 1 और हमारी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >