Kantara Chapter 1 First Review: ऋषभ शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें पास हुई या फेल, मिले इतने स्टार्स

Kantara Chapter 1 First Review: ऋषभ शेट्टी की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' दशहरे के मौके पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म देखने के लिए दर्शक सुपरएक्साइटेड हैं. इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवण की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से होने वाली है. इसी बीच मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं ये फेल हुई या पास.

Kantara Chapter 1 First Review: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एडवांस बुकिंग में मूवी धड़ाधड़ टिकट बेच रही है और नए रिक़ॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस फिल्म देखनेके लिए सुपर एक्साइटेड हैं इसी बीच अब मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आगया है. आइये जानते हैं ये पास हुई या फेल.

कंतारा चैप्टर 1 का पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

फिल्म क्रिटिक्स कुलदीप गढ़वी ने कंतारा चैप्टर 1 का पहला रिव्यू शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को लेकर बात की. उन्होंने कहा, मैंने अभी-अभी कंतारा चैप्टर 1 देखी और आपको बता दूं कि यह फिल्म शुरू से आखिरी तक पूरी तरह से रौंगटे खड़े कर देने वाली है. इसका रनटाइम 2 घंटे 48 मिनट का है. यह एक दमदार सिनेमाई अनुभव है. पहला पार्ट धीमा लग सकता है, लेकिन जैसे ही दूसरा पार्ट शुरू होता है, इसकी पकड़ और तीव्रता फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है, यह लाजवाब है. कुलदीप ने कंतारा चैप्टर 1 को 5 में से 4 रेटिंग दी है.

क्या है कंतारा चैप्टर 1 की कहानी

यह फिल्म कदंबा वंश काल में कादुबेट्टू शिव की उत्पत्ति की पड़ताल करती है, और अतीत के अदम्य जंगल और भूले-बिसरे इतिहास की गहराई में उतरती है. कहानी कहने का तरीका पूरी तरह से रॉ और वाकई दमदार है, जो आपको स्क्रीन से अंत तक पूरी तरह से बांधे रखता है. ऋषभ शेट्टी ने एक और दमदार अभिनय दिया है, जिससे एक बार फिर साबित होता है कि यह उनकी अपनी यूनिवर्स है. उन्होंने आगे कहा, कंतार चैप्टर 1 एक बेहतरीन फिल्म है, एक ऐसा प्रीक्वल जो अपनी प्रतिभा से भरपूर है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक ऐसा अनुभव है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगा. हर सिनेमा लवर को जरूर देखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: जॉली एलएलबी 3 ने 13 दिनों में कमाए इतने करोड़, जानें 100 करोड़ के क्लब में एंट्री हुई या नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >