Kantara Chapter 1 Box Office: कांतारा चैप्टर 1 की धमाकेदार ओपनिंग पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी फिल्म के लिए एक शो भी मुश्किल था

Kantara Chapter 1 Box Office: कांतारा चैप्टर 1 की धमाकेदार ओपनिंग पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी फिल्म के लिए एक शो भी मुश्किल था

Kantara Chapter 1 Box Office: फिल्म कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन गई. लेखक, निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की. कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में मेकर्स ने मूवी को रिलीज किया. फिल्म ने हिंदी कलेक्शन में सनी देओल, अजय देवगन, अहान पांडे, अक्षय कुमार, आमिर खान की फिल्मों को मात दे दी. फिल्म की बंपर ओपनिंग पर ऋषभ काफी खुश है. उन्होंने इसपर खुशी जताते हुए अपने दिल की बात कही है.

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 की बंपर ओपनिंग पर किया रिएक्ट

कांतारा चैप्टर 1 की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस गूंज उठा है. फिल्म की शानदार ओपनिंग पर एक्टर ने रिएक्ट करते हुए अपने एक्स पर लिखा, 2016 में एक शाम का शो पाने के लिए संघर्ष करने से लेकर 2025 में 5000 से ज्यादा हाउसफुल शो तक. यह सफर आपके प्यार, सहयोग और ईश्वर की कृपा के अलावा और कुछ नहीं है. इसे संभव बनाने वाले हर व्यक्ति का मैं हमेशा आभारी रहूंगा. इसके साथ एक्टर ने साल 2016 का अपना ट्वीट भी शेयर किया, जिसमें लिखा है, “काफी मिन्नतें करने और हाथ-पैर पकड़कर रिक्वेस्ट करने के बाद मुझे कल से मंगलुरु के बिग सिनेमाज में अपनी फिल्म का एक शाम का शो मिला है. जो भी इच्छुक हैं प्लीज देखें.”

कंतारा: चैप्टर 1 के रिलीज होने पर क्या बोलीं रुक्मिणी वसंत ?

कंतारा: चैप्टर 1 में एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म के रिलीज होने पर एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “एक साल से भी ज्यादा समय पहले मुझे कंतारा: चैप्टर 1 की टीम में शामिल होने का सौभाग्य मिला था. इसने मुझे चुनौती दी, मुझे सिखाया मेरे काम करने के तरीके को बेहतर बनाया और मुझे जिंदगी के प्रति एक नया नजरिया दिया. यह फिल्म प्यार की एक मेहनत है, जिसे सैकड़ों लोगों ने दिन-रात मेहनत करके जीवंत किया है. मैं इस मंत्रमुग्ध कर देने वाली फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत आभारी हूं.”

यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कांतारा चैप्टर वन की सुनामी, छावा और सैयारा के रिकॉर्ड चकनाचूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >