Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने रचा नया इतिहास, ओपनिंग वीकेंड पर बनाए धुआंधार रिकार्ड्स

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की. सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों को पछाड़ते हुए यह फिल्म चार दिन में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. इस बीच इसके ओपनिंग वीकेंड तक बनाए गए सभी रिकार्ड्स पर नजर डालते हैं.

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म कांतारा: चैप्टर 1, 2 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. दर्शकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते यह फिल्म लगातार नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. इस बीच अब फिल्म के ओपनिंग वीकेंड तक बनाए गए बड़े रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं.

पहले दिन से धमाकेदार शुरुआत

रिलीज के पहले ही दिन कांतारा चैप्टर 1 साल की टॉप 10 सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. इसने विक्की कौशल की छावा (52 करोड़ रुपये) और सैयारा जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

तेज रफ्तार से 150 करोड़ क्लब में एंट्री

कांतारा चैप्टर 1 इस साल सबसे कम समय में 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली चौथी फिल्म बनी. यह उपलब्धि इसे उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल करती है, जिन्होंने बेहद तेजी से इतना बड़ा बॉक्स ऑफिस माइलस्टोन हासिल किया.

बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

यह फिल्म सलमान खान की सिकंदर और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स जैसे बड़े नामों की लाइफटाइम कमाई को मात देकर आगे निकल चुकी है. खास बात यह है कि केवल चार दिनों में ही इसने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

साल की तीसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म

कमाई के मामले में यह फिल्म रजनीकांत की कुली (65 करोड़ रुपये) और पवन कल्याण की दे कॉल हिम ओजी (63.75 करोड़ रुपये) के बाद इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

फिल्म की स्टारकास्ट और क्लैश

इस पौराणिक ड्रामा में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया ने भी दमदार अभिनय किया है. फिल्म का सामना वरुण धवन और जान्हवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से हुआ.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1: रितेश देशमुख ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >